HealthViral

हर कुर्ती हर किसी पर नहीं लगती अच्छी! अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से चुनें जींस के साथ पहनने के लिए Trendy Kurti

हर कुर्ती हर किसी पर नहीं लगती अच्छी! अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से चुनें जींस के साथ पहनने के लिए Trendy Kurti

गर्मियों में लड़कियां लेटेस्ट फैशन देखकर कुर्ती खरीद तो लेती हैं, लेकिन पहनने के बाद वही कुर्ती उतनी अच्छी नहीं लगती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर कुर्ती हर किसी पर अच्छी नहीं लगती है। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है गलत बॉडी टाइप के हिसाब से आउटफिट चुनना। Short Height Girls हों या Plus Size, लड़कियों को अपने Body Shape को समझकर उसी हिसाब से कुर्ती को खरीदना चाहिए। A-line से Straight Cut तक कौन-सी कुर्ती आपके फिगर पर सबसे अच्छी लगेगी, यह आपको पता होना चाहिए। खरीदने से पहले जान लें आपके फिगर पर कौन-सी कुर्ती जंचेगी। क्योंकि गलत कुर्ती आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती है। सही कुर्ती पहनकर न केवल आपका Belly Fat छुपा सकती हैं, बल्कि स्टाइलिश भी लग सकती हैं।

हर कुर्ती हर किसी पर नहीं लगती अच्छी! अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से चुनें जींस के साथ पहनने के लिए Trendy Kurti
हर कुर्ती हर किसी पर नहीं लगती अच्छी! अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से चुनें जींस के साथ पहनने के लिए Trendy Kurti

अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से कैसे चुनें सही कुर्ती

पियर शेप बॉडी वाली लड़कियां

इस तरह की लड़कियों के कंधे पतले होते हैं। वहीं हिप्स और थाइज ज्यादा चौड़े दिखते हैं। जींस के साथ पहनने के लिए इनके ऊपर ए-लाइन (A-line) कुर्ती ज्यादा अच्छी लगती है। पार्टी के लिए आप ऊपर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती खरीद सकती हैं। इससे बॉडी का बैलेंस अच्छा दिखता है और निचला हिस्सा ज्यादा भारी नहीं लगता। आपको बहुत टाइट कुर्ती नहीं पहननी चाहिए।

एप्पल शेप बॉडी वाली लड़कियां

इनके पेट के आसपास फैट ज्यादा दिखता है। अपर बॉडी भारी लगती है। ऐसे में इन्हें स्ट्रेट कट (Straight Cut) कुर्ती चुननी चाहिए। साथ ही कोशिश करें वी-नेक डिजाइन वाली कुर्ती हो। डार्क कलर की कुर्ती सही रहेगी। लंबी कुर्ती के साथ स्ट्रेट पैंट पहनें। इससे लंबाई ज्यादा दिखती है। आपको चिपकने वाला फैब्रिक पहनने से बचना चाहिए।

ऑवरग्लास शेप बॉडी

इनकी कमर पतली होती है। वहीं हिप्स और बस्ट बैलेंस में होते हैं। इनके ऊपर फिटेड कुर्ती अच्छी लगती है। साथ ही आप अंगरखा स्टाइल (Angrakha Style) पहन सकती हैं। ऐसी कुर्तियां आपकी बॉडी शेप को खूबसूरती से हाईलाइट करती हैं। इन्हें बहुत ढीली कुर्ती पहनने से बचना चाहिए।

रेक्टेंगल शेप बॉडी

इनकी बॉडी सीधी दिखती है। कमर ज्यादा डिफाइन नहीं होती है। इन्हें फ्लेयर वाली कुर्ती चुननी चाहिए। साथ ही लेयर्ड डिजाइन और पेपलम स्टाइल वाली कुर्ती पहन सकती हैं। इससे बॉडी में कर्व्स का इल्यूजन बनता है। लुक ज्यादा स्टाइलिश लगता है।

Khabar Monkey

कम हाइट वाली लड़कियां

ऐसी लड़कियों को घुटनों से ऊपर या घुटनों तक की कुर्ती खरीदनी चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि कुर्ती पर वर्टिकल प्रिंट्स हों। एक ही रंग का लुक कैरी करें। इससे हाइट ज्यादा दिखती है और बॉडी स्लिम लगती है। आपको बहुत लंबी कुर्ती या बड़े-बड़े प्रिंट पहनने से बचना चाहिए।

लंबी हाइट वाली लड़कियां

यह लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती पहन सकती हैं। बड़े प्रिंट की कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं। लंबी लड़कियां लेयरिंग और कंट्रास्ट कलर आसानी से कैरी कर सकती हैं।

स्लिम दिखने के लिए फॉलो करें ये फैशन टिप्स

गहरे रंग के कपड़े पहनकर आप ज्यादा स्लिम दिख सकते हैं। ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन और मैरून जैसे रंग बॉडी को पतला दिखाने में मदद करते हैं।खड़ी लाइन वाले प्रिंट चुनें। इस तरह के प्रिंट से लंबाई ज्यादा दिखती है और बॉडी बैलेंस लगती है। गले का डिजाइन पूरा लुक बदल सकता है। इसलिए इसे सोच समझकर चुनें।

Leave a Reply