HealthViral

शुरू हुआ नौतपा, भीषण गर्मी में खुद का इस तरह रखें ख्याल

शुरू हुआ नौतपा, भीषण गर्मी में खुद का इस तरह रखें ख्याल

उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इस बीच नौतपा भी शुरू हो चुका है, जो 2 जून तक रहने वाला है। नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा तेज महसूस होती हैं, जिसकी वजह से तापमान सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो जाता है। ऐसे में लू लगने, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।

शुरू हुआ नौतपा, भीषण गर्मी में खुद का इस तरह रखें ख्याल
शुरू हुआ नौतपा, भीषण गर्मी में खुद का इस तरह रखें ख्याल

नौतपा के दौरान सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं भीषण गर्मी और नौतपा के दौरान खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1- दोपहर में बाहर निकलने से बचें
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे ज्यादा तेज रहती है। इस समय बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढककर निकलें।

2- हाइड्रेट रखें
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे। इसके अलावा कई और ड्रिंक्स हैं जिनकी मदद से शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है।
नींबू पानी
छाछ
नारियल पानी
बेल का शरबत
सत्तू ड्रिंक
ORS

3- भारी कपड़े पहनने से बचे
भीषण गर्मी में भारी कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दौरान सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनना चाहिए। ऐसे कपड़े शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। तंग और गहरे रंग के कपड़ों से गर्मी ज्यादा लग सकती है।

4- खाली पेट बाहर न निकलें
अगर किसी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, तो ध्यान रहे कि खाली पेट न जाएं। भूखे पेट धूप में निकलने से कमजोरी और चक्कर आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बाहर जाने से पहले हल्का भोजन जरूर करें।

5- ऐसे भोजन से बचें
गर्मी के मौसम में अधिक तला-भुना और मसालेदार खाने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान हल्का और पानी से भरपूर भोजन पेट और शरीर के लिए बेहतर होता है। खीरा, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और दही जैसे फूड्स के सेवन से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और डिहाइड्रेशन से खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

6- घर को ठंडा रखें
भीषण गर्मी में घर का फर्श और छत तपने लगती है। ऐसे में फर्श को ठंडा रखने के लिए कुछ तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दिन में पर्दे बंद रखें, कूलर व पंखे का सही इस्तेमाल करें। फर्श पर पानी का पोछा लगाते रहें और कमरे में वेंटिलेशन जरूर रखें, जिससे उमस से बचने में आसानी हो।

Khabar Monkey

7- इन लोगों का खास ध्यान रखें
अगर घर में बच्चे और बुजुर्ग हैं, तो भीषण गर्मी में उनका खास ध्यान रखना जरूरी होता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक रहती है। ऐसे में उन्हें बार-बार पानी और तरल चीजें देते रहें।


Leave a Reply