Viral

Viral News : बेटे से कम उम्र के लड़के पर आया 40 साल की महिला का दिल, नाबालिग संग रचाई शादी

Viral News : बेटे से कम उम्र के लड़के पर आया 40 साल की महिला का दिल, नाबालिग संग रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर रील लाइक करने से शुरू हुई एक दोस्ती देखते ही देखते प्यार में तब्दील हो गई। यह मामला तब चर्चा में आया जब 40 वर्ष की एक महिला अपने से उम्र में काफी छोटे यानी 14 वर्षीय किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए सीधे थाने पहुंच गई। चार बच्चों की मां यह महिला अब उस किशोर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है।

Khabar Monkey

Viral News : बेटे से कम उम्र के लड़के पर आया 40 साल की महिला का दिल, नाबालिग संग रचाई शादी
Viral News : बेटे से कम उम्र के लड़के पर आया 40 साल की महिला का दिल, नाबालिग संग रचाई शादी

मिली जानकारी के अनुसार, महराजगंज के नौतनवा इलाके का रहने वाला यह 14 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता है। इंस्टाग्राम पर रील्स के जरिए उसका संपर्क गोरखपुर की रहने वाली 40 साल की इस महिला से हुआ था। महिला का दावा है कि उसने उस किशोर से शादी कर ली है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह किशोर इस महिला के अपने बेटे से भी करीब 5 साल छोटा है।

महिला का आरोप है कि शादी की बात के बाद अब वह किशोर उसे धोखा दे रहा है। इसी बेवफाई की शिकायत लेकर महिला नौतनवा थाने पहुंच गई और किशोर के साथ रहने की मांग करने लगी। इस अनोखे मामले को लेकर थाने में काफी देर तक हंगामा और असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में नौतनवा थाने में पुलिस की मौजूदगी के बीच दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।

Leave a Reply