SportsViral

राजस्थान टीम ने 7वीं बार प्लेऑफ में बनाई जगह, 2008 में बनी थी विनर; 16 साल बाद फिर से चैंपियन बनने का मौका

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग की कप्तानी में 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली। राजस्थान के लिए लीग स्टेज में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 583 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 21 विकेट लिए। अब एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद से 27 मई को भिड़ना है। राजस्थान के लिए फाइनल की राह आसान तो नहीं है, लेकिन ये मुश्किल भी नहीं है और इस टीम के पास एक बार फिर से साल 2008 के बाद चैंपियन बनने का मौका है।

राजस्थान टीम ने 7वीं बार प्लेऑफ में बनाई जगह, 2008 में बनी थी विनर; 16 साल बाद फिर से चैंपियन बनने का मौका
राजस्थान टीम ने 7वीं बार प्लेऑफ में बनाई जगह, 2008 में बनी थी विनर; 16 साल बाद फिर से चैंपियन बनने का मौका

राजस्थान ने 7वीं बार बनाई प्लेऑफ में जगह

राजस्थान की टीम ने 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाई और इस लीग में ये 7वां मौका है जबकि इस टीम ने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की की। राजस्थान ने इससे पहले साल 2008, 2013, 2015, 2018, 2022 और 2024 में प्लेऑफ में पहुंचने का कमाल किया था। राजस्थान ने इस लीग के 19 साल के इतिहास में दो साल का बैन भी साल 2016-17 में झेला था। यानी इस टीम ने अब तक कुल 17 सीजन में हिस्सा लिया है और इसमें अगर ये टीम 7 बार प्लेऑफ में पहुंची है तो ये अपने आप में शानदार है।

राजस्थान की टीम साल 2008 में बनी थी चैंपियन

राजस्थान की टीम के साथ ऐसा अब तक एक ही बार हुआ है कि वो प्लेऑफ में पहुंची और चैंपियन बनी। साल 2008 में इस टीम के कप्तान शेन वॉर्न थे और उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में पहुंची और पहली बार चैंपियन भी बनी। इसके बाद ये टीम साल 2022 में भी प्लेऑफ में पहुंचने के बाद फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। यानी प्लेऑफ में पहुंचने के बाद ये टीम सिर्फ एक ही बार चैंपियन बन पाई है। अब इस टीम के पास मौका है कि वो 16 साल के बाद फिर से दूसरी बार चैंपियन बने।

रोहित, तिलक इस स्थान पर, रयान रहे नंबर 1; 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

Khabar Monkey

मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा इस स्थान पर हैं। इस सूची में रयान रिकेल्टन पहले स्थान पर हैं।

Leave a Reply