CrimeViral

बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस की, टक्कर से गिरे लोगो को ट्रक ने रौंदा 6 की मौत 15 घायल

बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस की, टक्कर से गिरे लोगो को ट्रक ने रौंदा 6 की मौत 15 घायल

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, हादसा एनएच-31 पर झंडापुर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां दयालपुर और बगड़ी ओवर ब्रिज के बीज एक दर्जन के करीब मजदूर जुगाड़ गाड़ी से जा रहे थे। बताया गया है कि इन मजदूरों की जुगाड़ गाड़ी को पहले एक बस ने टक्कर मारी थी। इस टक्कर की वजह से मजदूरों की गाड़ी पलट गई और वे सभी सड़क पर गिर गए।

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने इन मजदूरों को रौंद दिया। इसकी वजह से 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम होने से भी रोकने के प्रयास किए। बताया जा रहा है कि मृतकों में से तीन मजदूर समेली कटिहार के रहने वाले थे, जबकि एक बच्चा खगड़िया जिले के मानसी का था। इस संबंध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Leave a Reply