EntertainmentViral

आम्रपाली दुबे के साथ बर्थ डे पार्टी में पहुंचे निरहुआ, फैंस ने खड़े किए सवाल, बोले- यहां भी बीवी बन कर…

भोजपुरी स्टार निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली अक्सर चर्चा में बने रहते है। लंबे समय से दोनों का नाम एक-दूसरे का साथ जोड़ा जाता है। अब हाल ही में उनका एक और वीडियो देखने मिला जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली एक बर्थ डे पार्टी में साथ नजर आ रहे है।

आम्रपाली दुबे के साथ बर्थ डे पार्टी में पहुंचे निरहुआ, फैंस ने खड़े किए सवाल, बोले- यहां भी बीवी बन कर…
आम्रपाली दुबे के साथ बर्थ डे पार्टी में पहुंचे निरहुआ, फैंस ने खड़े किए सवाल, बोले- यहां भी बीवी बन कर…

ने साथ में कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है और दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें भी लंबे समय से लगाई जा रही है। बता दें कि निरहुआ पहले से शादी शुदा है इसलिए जब भी एक्टर को आम्रपाली के साथ देखा जाता है तो फैंस अक्सर सवाल करने लगते है। यही वजह है कि उनका बर्थ डे पार्टी का वीडियो वायरल होने लगा और फैंस इस बार भी कहां मानने वाले थे।

हाल ही में परितोष त्रिपाठी की बेटी के पहले जन्मदिन पर दोनों को साथ देखा गया। इस मौके पर आम्रपाली ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आई और निरहुआ सफेद शर्ट पहन कर पहुंचे। दोनों ने परितोष की बेटी को केक खिलाया और साथ में फोटो भी क्लिक कराए।

कई फैंस ने जहां दोनों की तारीफ की, हार्ट इमोजी को शेयर किया तो वहीं कुछ ने सवाल उठाए कि निरहुआ यहां भी अपनी पत्नी के बिना दिखाई दिए है। एक फैन ने आम्रपाली के लिए यह तक लिख दिया कि, ‘यहां भी बीवी बनकर आईं है।’ इससे पहले भी दोनों को साथ देखा गया था, हैरानी की बात यह थी कि उस वीडियो में आम्रपाली के साथ निरहुआ और उनके बच्चे भी नजर आए थे।

Khabar Monkey

जल्द ही जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर एक रियलिटी शो भोजपुरी बवाल आने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी शामिल हो सकते है। यह शो इन सेलेब्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अनदेखी झलक को दिखाएगा। हालांकि शो के कंटेस्टेंट के नामों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply