एक्ने या पिंपल्स का निकलना हमारे शरीर का एक नॉर्मल प्रोसेस है. पर अगर ये खाने पीने की गलतियों की वजह से ज्यादा निकलने लगे तो ये एक बड़ी प्रॉब्लम है. हद से ज्यादा चीनी खाना या आम का सेवन… ऐसे कई तरीके हैं जो आपके चेहरे की खूबसूरती को खराब करने का काम करते हैं. जानें इनके बारे में….

चीनी है सफेद जहर– चीनी में रिफाइंड कार्ब्स होते हैं जो ब्लड शुगर को नॉर्मल से ज्यादा तेज बढ़ाते हैं. इससे इंसुलिन का लेवल बिगड़ता है और बॉडी में सीबम प्रोडक्शन एक्स्ट्रा होने लगता है. सीबम यानी ऑयल का बनना और इससे पोर्स बंद होते हैं. आइसक्रीम, कुल्फी, मीठे ड्रिंक्स और ज्यादा चीनी वाली चीजें स्किन पर पिंपल्स की वजह बनती हैं.
आम का सेवन– ऐसा नहीं कहा जा सकता कि आम सीधे एक्ने या पिंपल्स की प्रॉब्लम का कारण बनता है. लोग मानते हैं कि आम शरीर में गर्मी करता है और पिंपल्स निकलते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. इसे ज्यादा खाने से बॉडी में एक्स्ट्रा शुगर जाती है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है. ऐसे में इंसुलिन लेवल बिगड़ता है और सीबम बढ़ता है जिससे पिंपल्स निकलते हैं.
ऑयली और मसालेदार खाना– ऐसे फूड्स में ऑयल, प्रोसेस्ड कार्ब्स और हाई कैलोरी होती है. इस तरह के खाने से बॉडी में इंफ्लामेशन बढ़ जाती है और हार्मोनल बैलेंस भी बिगड़ता है. इस तरह चेहरे या बॉडी पर पिंपल्स की प्रॉब्लम ज्यादा होने लगती है. गर्मी में मसालेदार खाना पसीना एक्स्ट्रा निकालता है जिससे स्किन पर इरिटेशन और बैक्टीरिया पनपता है. ऐसे में पिंपल्स या एक्ने का होना लाजमी है.
Khabar Monkey
डेयरी प्रोडक्ट्स– बीते कुछ सालों में कई रिसर्च में सामने आया है कि दूध से बनी चीजों से भी एक्ने निकलने का कनेक्शन है. रिसर्च बताती हैं कि डेयरी प्रोडक्ट्स भी इंसुलिन के लेवल को बढ़ा सकते हैं. इसका असर सीबम प्रोडक्शन पर आता है और एक्ने या पिंपल की प्रॉब्लम बनी रहती है.





