इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 69वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की उम्मीदें समाप्त हो गईं। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के 16 अंक हो गए। वह एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच 26 मई को धर्मशाला में यह मैच होगा। मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। मैच हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।
फाइनल 31 मई को होगा
एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से भिड़ेगी। यह मैच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। फाइनल मैच क्वालिफायर-1 में क्वालिफायर-2 के बीच होगा। फाइनल 31 मई को होगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
Khabar Monkey
| # | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | NRR | स्थिति |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | RCB | 14 | 9 | 4 | 18 | +0.78 | क्वालिफाई |
| 2 | GT | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.69 | क्वालिफाई |
| 3 | SRH | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.52 | क्वालिफाई |
| 4 | RR | 14 | 7 | 6 | 16 | +0.08 | क्वालिफाई |
| 5 | PBKS | 14 | 6 | 6 | 15 | +0.23 | बाहर |
| 6 | KKR | 13 | 6 | 6 | 13 | +0.01 | बाहर |
| 7 | CSK | 14 | 6 | 8 | 12 | -0.34 | बाहर |
| 8 | DC | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.87 | बाहर |
| 9 | MI | 14 | 4 | 9 | 8 | -0.51 | बाहर |
| 10 | LSG | 14 | 4 | 9 | 8 | -0.70 | बाहर |
जीतने वाला — सीधे फाइनल
हारने वाला — बाहर
जीतने वाला — फाइनल में
IPL 2026 चैंपियन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद अंकतालिका
आईपीएल 2026 के 69वें मैच में राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंच गई। राजस्थान के कुल 16 अंक हो गए और इस टीम की जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। ।





