SportsViral

IPL 2026: प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का भी हुआ फैसला, SRH का राजस्थान रॉयल्स से होगा एलिमिनेटर में सामना

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में प्लेऑफ के लिए जगह पक्की करने वाली चौथी टीम का फैसला हो गया है, जिसमें रियान पराग की कप्तानी में खेल रही राजस्थान रॉयल्स क्वालीफाई करने में कामयाब हो गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत हासिल करनी थी। इस मैच में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 175 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। राजस्थान रॉयल्स की इस जीत के साथ अब पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों का सफर लीग स्टेज के साथ ही खत्म हो गया।

Khabar Monkey

IPL 2026: प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का भी हुआ फैसला, SRH का राजस्थान रॉयल्स से होगा एलिमिनेटर में सामना
IPL 2026: प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का भी हुआ फैसला, SRH का राजस्थान रॉयल्स से होगा एलिमिनेटर में सामना

सनराइजर्स हैदराबाद से होगा राजस्थान रॉयल्स का एलिमिनेटर मैच में सामना

आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ मैचों की शुरुआत 26 मई से होगी जिसमें धर्मशाला के स्टेडियम में क्वालीफायर-1 मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं 27 मई को एलिमिनेटर मैच अंकतालिका में नंबर-3 की पोजीशन पर खत्म करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स टीम के इस सीजन लीग स्टेज में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 14 मैचों में 8 मुकाबले जहां जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स जो अब तक 17 आईपीएल सीजन का हिस्सा रहे हैं वह 7वीं बार लीग स्टेज मैचों का अंत होने के बाद टॉप-4 में खत्म करने में कामयाब हो सके हैं।

दूसरी ट्रॉफी जीतने की राह राजस्थान रॉयल्स के नहीं आसान

राजस्थान रॉयल्स की टीम जो आईपीएल के साल 2008 में खेले गए पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही लेकिन उसके बाद से वह अब तक दूसरी बार ट्रॉफी को नहीं उठा सकी है। इस सीजन उनका प्रदर्शन मैदान पर शानदार तो देखने को मिला लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी उनकी राह आसान नहीं है। राजस्थान रॉयल्स का एलिमिनेटर मैच में सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से है जिनके खिलाफ उन्हें इस सीजन के लीग स्टेज में खेले गए दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसमें एक बार जहां राजस्थान ने 5 विकेट से मुकाबला गंवाया था तो वहीं एक मैच में उन्हें 57 रनों से हार मिली थी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply