EntertainmentViral

‘थप्पड़ मार सकते थे’, नसीरुद्दीन शाह से क्यों डरते थे इम्तियाज अली, बताया ‘मैं वापस आऊंगा’ के सेट का मजेदार किस्सा

फिल्ममेकर अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए चर्चा में है। इस फिल्म से एक बार फिर वह दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर रहे है। अब फिल्म से एक बातचीत में इम्तियाज अली ने नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि नसीरुद्दीन शाह से रिटेक मांगने में उन्हें डर लगता था। यह बात सामने आते ही तूल पकड़ने लगी। चलिए बताते है क्या है पूरी खबर।

‘थप्पड़ मार सकते थे’, नसीरुद्दीन शाह से क्यों डरते थे इम्तियाज अली, बताया ‘मैं वापस आऊंगा’ के सेट का मजेदार किस्सा
‘थप्पड़ मार सकते थे’, नसीरुद्दीन शाह से क्यों डरते थे इम्तियाज अली, बताया ‘मैं वापस आऊंगा’ के सेट का मजेदार किस्सा

बॉलीवुड फिल्ममेकर इम्तियाज अली भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौर की एक प्रेम कहानी लेकर आ रहे है। जिस फिल्म का नाम है ‘मैं वापस आऊंगा’। फिल्म में सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह, पंजाबी गायक और एक्टर , वेदांग रैना और शरवरी वाघ नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी बातचीत के दौरान फिल्ममेकर ने एक मजेदार खुलासा किया है।

जब इम्तियाज अली ने नसीरुद्दीन शाह से कराए बार बार रिटेक

इम्तियाज ने बताया कि ‘वह नसीरुद्दीन शाह को बार बार रोककर डायरेक्शन देते थे, इतना ही नहीं उनसे रीटेक भी मांग लिया करते थे। मजेदार बात ये है कि उन्हें खुद डर भी लगता था कि इसके लिए नसीर साहब उन्हें थप्पड़ भी मार सकते थे।’

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए इम्तियाज ने कहा, ‘वह नसीर साहब के साथ खुलकर काम कर रहे थे जबकि वेदांग और शरवरी के साथ ऐसा नहीं था। नसीर साहब ऐसे एक्टर है कि आप उन्हें कुछ भी कहो, वह तुरंत मान लेते है और हर रिटेक में अपने परफॉर्मेंस में बदलाव ले आते है।’

नसीर साहब ने बोला ‘ये क्या बकवास है’

एक क्लाइमैक्स सीन का किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि ‘एक इमोशनल सीन की शूट के बाद नसीर साहब थक चुके थे। मैं दिलजीत के पास गया और बोला कि नसीर साहब से एक और टेक मांगने वाला हूं। ये सुनते ही दिलजीत बोले, ‘अरे बाप रे! मैं तो बाहर जा रहा, आप मांग लो सर।’ नसीर साहब ने जैसे ही रिटेक के बारे में सुना तो बोले- या क्या बकवास है, मैं एक और टेक कैसे करूं? आखिर चाहिए क्या तुम्हे? हालांकि बाद में जब मैंने उन्हें समझाया तो वह रिटेक के लिए मान गए।

मैं वापस आऊंगा कब होगी रिलीज

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में उसी सीन का पहला टेक ही इस्तेमाल किया गया। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह एक अलग अंदाज में नजर आने वाले है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें वह दिलजीत दोसांझ को अपने अधूरे प्यार की कहानी सुनाते दिखाई दिए।

Khabar Monkey

फिल्म का ट्रेलर में इम्तियाज अली का वही अंदाज देखने मिला जो उनकी बाकी फिल्मों में नजर आता है। वेदांग रैना फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के यंग वर्जन का किरदार निभा रहे है और शरवरी वाघ उनकी प्रेमिका बनी है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply