आईपीएल 2026 (IPL 2026) में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) की टीम 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी और 8 अंको के साथ आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में सबसे नीचे रही. एलएसजी की टीम के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
Khabar Monkey
Rishabh Pant से छीनी जाएगी कप्तानी, IPL 2026 से बाहर होने के बाद LSG के डायरेक्टर ने कहा “ऐसा लगता है कि…
एलएसजी के शर्मनाक प्रदर्शन और अंतिम मैच में मिली हार के बाद टीम के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी (Tom Moody) ने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 में सबसे नीचे की दो टीमों में रहने के बाद लीडरशिप में बदलाव पर फैसला होगा.
Rishabh Pant की होगी LSG के कप्तानी से छुट्टी
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में एलएसजी की टीम ने 27 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया. ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी की टीम ने 28 मैच खेले और इस दौरान उनकी टीम सिर्फ 10 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है, जबकि 18 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.
पंजाब किंग्स से अंतिम मैच में मिली हार के बाद टॉम मूडी ने कहा कि
“कप्तानी के नजरिए से देखें तो, जाहिर है, उनके (पंत) लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा है और नतीजे भी यही दर्शाते हैं. यह सोचना जरूरी है कि क्या यह दबाव उनके बल्ले से प्रदर्शन में झलक रहा है. मुझे पता है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा है, लेकिन हम इस पर विचार करेंगे, समय लेंगे, इस पर गहराई से सोचेंगे. हम हर पहलू पर गौर करेंगे.”
Rishabh Pant ने किया LSG के लिए बेहद शर्मनाक प्रदर्शन
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल 2024 से अब तक एलएसजी की टीम के लिए 28 मैच खेले. ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 24.45 की औसत व 133 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे. वहीं आईपीएल 2026 में 14 मैच में 28.36 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए, इस सीजन ऋषभ पंत ने सिर्फ 1 अर्द्धशतक लगाया है.
ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर टॉम मूडी ने कहा कि
“निश्चित रूप से हम अपनी अपेक्षाओं और मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं. निश्चित रूप से जब फ्रेंचाइज के नेतृत्व की बात आती है तो हम भविष्य में इस पर गंभीरता से विचार करेंगे. हर विभाग की तरह, जब हम एक सीज़न का विश्लेषण करते हैं तो हम कुछ सोच-समझकर निर्णय लेते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें नए सिरे से शुरुआत करने की आवश्यकता है.”