Bhatkal Accident: कर्नाटक के भटकल इलाके की एक नदी में भयानक हादसा होने से कई लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीपियां इकट्ठा करने के चक्कर में करीब 10 लोग डूब गए. उत्तरा कन्नड़ जिले में सामने आए इस दुखद घटनाक्रम में पीड़ित लोग भटकल तालुका के तत्तिहाक्लू के पास नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 14 लोगों का एक समूह भटकल के पास वेंकटपुरा नदी में सीपियां कलेक्ट करने गया था. नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की यह पारंपरिक गतिविधि है. इसी दौरान अचानक कई लोग तेज पानी में बहाव में बह गए. कई लोग अब तक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. इस घटनाक्रम में बचाए गए चार लोगों को इलाज के लिए भटकल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कुल 14 लोग सीपियां इकट्ठा करने गए थे
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतक शिराली के सरदाहोल के निवासी बताए जा रहे हैं. भटकल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और लापता लोगों की तलाश में लगे अभियान का समन्वय कर रहे हैं. 8 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया. अफरा-तफरी के बीच लोग मौके पर पहुंचे. जहां से आ रही खबरों के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. फिलहाल 2 अन्य लापता लोगों जिनमें एक महिला और एक पुरुष है उनकी तलाश जारी है.
मौके पर लोगों का हुजूम
हादसे की खबर मिलते ही कई लोगों का हुजूम मौके पर पहुंचा. पुलिस-प्रशासन के लोग वहां पहुंचे. घटना के संबंध में भटकल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कई लोग नदी में नहा रहे थे, तभी बहुत से लोग तेज बहाव बह गए. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे.
Khabar Monkey
राहत और बचाव अभियान जारी
कर्नाटक का भटकल अरब सागर और पश्चिमी घाट के मुहाने पर स्थित है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नदी में डूबे लोगों को खोजने के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय गोताखोरों और आपदा राहत टीमों को मौके पर लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कर्नाटक का भटकल इलाका देश की राजधानी दिल्ली से करीब 2100 किमी दूरी पर स्थित है. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भटकल तालुक अस्पताल भेजा गया है.





