EntertainmentViral

Thalapathy Vijay की Politics में Grand Entry, कैसे Fan Power से बने Tamil Nadu के CM?

Thalapathy Vijay की Politics में Grand Entry, कैसे Fan Power से बने Tamil Nadu के CM?
Thalapathy Vijay की Politics में Grand Entry, कैसे Fan Power से बने Tamil Nadu के CM?
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अभिनेता से नेता बने हैं। अब थलापति तमिल नाडु के मुख्ममंत्री बन चुके हैं। एक्टर की कहानी एकदम फिल्मी है। संघर्ष, आलोचना, पारिवारिक विवाद और राजनीति तक पहुंचने की भी रही है। करियर की शुरुआत में उनके लुक्स, आवाज और एक्टिंग का मजाक उड़ाया जाता था। कई फ्लॉप फिल्म देने के बाद वह एक्टिंग छोड़ने का सोचने लगे थे। 
फिर उन्होंने स्वयं को लवर बॉय इमेज से निकालकर फैमिली स्टार और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार बन गए। आइए आपको इस आर्टिकल में थलापति विजय के करियर के बारे में बताते हैं।
थलापति विजय का बचपन
थलापति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। इनका जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था। वह ऐसे परिवार से आते हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री करीबी संबंध है। एक्टर के पिता एस.ए. चंद्रशेखर तमिल फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रहे हैं, जबकि मां शोभा चंद्रशेखर सिंगर, राइटर और प्रोड्यूसर रही है। घर में फिल्मी वातावरण होने से विजय बचपन से ही कैमरा और सिनेमा दुनिया के सबसे करीब रहे हैं।
पढ़ाई बीच में छोड़ी, एक्टिंग को चुना
बता दें कि, विजय ने शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और बाललोक मैट्रिकुलेशन स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्यूनिकेशन कोर्स में दाखिला लिया। जिसके बाद से विजय फिल्मों में खूब व्यस्त होने लगे। उनका पूरा फोकस एक्टिंग में जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। गौरतलब है कि विजय के पास कोई बड़ी प्रोफेशनल डिग्री नहीं है, लेकिन बाद के वर्षों में कई संस्थानों ने उन्हें काफी सम्मान दिए है। पढ़ाई छोड़ने के बाद विजय सुपरस्टार बन गए।
विजय ने पिता की फिल्म से डेब्यू किया
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट विजय ने वेट्री,  कुटुम्बम, नान सिगप्पु मनिथन, वसंत रागम, सत्तम ओरु विलयाट्टु और इधु एंगाल नीती जैसी फिल्मों में काम किया। जिनका निर्देशन उनके पिता एस. ए, चंद्रशेखर ने किया था। इसके बाद विजय 1992 में फिल्म  ‘नालैया थीरपु’ से लीड एक्टर के रूप में करियर शुरू किया था।
घिल्ली और थुप्पाक्की ने बनाया ‘मास सुपरस्टार’
2003 में आई थिरुमलाई और 2004 की ब्लॉकबस्टर घिल्ली ने विजय की इमेज पूरी तरह बदल दी। अब वे सिर्फ रोमांटिक हीरो नहीं, बल्कि मास एक्शन स्टार बन गए। इनकी एंट्री, डांस स्टेप्स औऱ पंच डायलॉग्स युवाओं के बीच काफी फेमस हो गए थे।
बता दें कि, विजय अब तक 68 फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने 69वीं फिल्म ‘जन नायकन’ के बाद उन्होंने एक्टिंग से सन्यास ले लिया है। 
राजनीति में एंट्री: लॉन्च की TVK
साल 2024 में फरवरी में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी TVK लॉन्च की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी लॉन्च करते समय विजय ने कहा था कि राजनीति उनके लिए जन-केंद्रित सेवा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, जाति आधारित राजनीति और डिविसिव पॉलिटिक्स के खिलाफ काम करना लक्ष्य होगा।
विजय ने काफी लंबे समय तक अपनी राजनीतिक जमीन को तैयार किया है। उनका फैन नेटवर्क पहले से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहा है। वहीं, विजय ने 2021 में लोकल बॉडी चुनावों में समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने इसकी ताकत दिखा दी थी। 
कैसे बनें सीएम विजय?
विजय की राजनीति में एंट्री के बाद TVK पार्टी युवाओं के बीच काफी ऊभर के आई है। युवाओं, फर्स्ट टाइम वोटर्स और उनके मजबूत फैन नेटवर्क ने पार्टी को जमीनी स्तर पर फायदा पहुंचाया। चुनाव प्रचार के दौरान विजय ने भष्ट्राचार, शिक्षा, बेरोजगारी और क्लीन पॉलिटिक्स का प्रमुख मुद्दा बनाया। तमिल नाडु का मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने कहा कि उनकी राजनीति का मकसद सिर्फ जनता के लिए काम करना है और वह युवाओं व आम लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। 

Khabar Monkey

Leave a Reply