घर में कई सारी ऐसी चीजों होती हैं, जो पुरानी हो जाने पर या टूट जाने पर फेंक दी जाती हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से इन चीजों को फिर से घर के कई कामों में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। प्लेट्स भी इन्हीं में से एक है। भोजन के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लेट जब पुरानी या टूट जाती हैं तो इन्हें कबाड़ समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन इन प्लेट्स को आप कई सारी चीजों में फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। इन प्लेट्स का इस्तेमाल घर की सजावट में किया जा सकता है, जो दिखने में थोड़ी यूनिक लगती हैं।

1- वॉल डेकोरेशन प्लेट आर्ट
पुरानी प्लास्टिक प्लेट्स को रंग-बिरंगे पेंट, मिरर वर्क, स्टोन, ग्लिटर या फैब्रिक से सजाकर आकर्षक वॉल आर्ट बनाया जा सकता है। प्लेट्स पर मंडला आर्ट, फ्लोरल डिजाइन या वारली पेंटिंग बनाई जा सकती है। अलग-अलग साइज की प्लेट्स को एक साथ दीवार पर लगाने से गैलरी जैसा लुक मिलता है। इसे ड्राइंग रूम, बालकनी या बच्चों के कमरे की दीवार पर लगाया जा सकता है।
2- डेकोरेटिव फ्लावर ट्रे और सेंटरपीस तैयार करें
पुरानी प्लास्टिक प्लेट्स को सजावटी ट्रे या टेबल सेंटरपीस में भी बदल सकते हैं। प्लेट पर आर्टिफिशियल फूल, मोती, मिरर वर्क या जूट रोप लगाकर इसे आकर्षक बनाया जा सकता है। इसके बाद इसे सेंटर टेबल, कॉफी टेबल या पूजा स्थल पर सजावट के लिए रखा जा सकता है।
3- सुंदर फ्लावर पॉट या प्लांटर
पुरानी गहरी प्लास्टिक प्लेट्स को छोटे पौधों के प्लांटर में बदला जा सकता है। प्लेट में छोटे-छोटे छेद करके ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा सकता है। इसे पेंट करके रंगीन प्लांटर का लुक दिया जा सकता है। मनी प्लांट, सक्युलेंट या छोटे सजावटी पौधे इसमें अच्छे लगते हैं। इन्हें बालकनी या किचन गार्डन की सजावट में इस्तेमाल किया सकता है।
4- क्राफ्ट और लर्निंग आइटम
पुरानी और टूटी प्लेट्स का इस्तेमाल बच्चों की क्राफ्ट एक्टिविटी के लिए किया जा सकता है। इससे एनिमल फेस मास्क, सूरज, चांद या कार्टून कैरेक्टर बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही स्कूल प्रोजेक्ट्स और आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। रंगीन पेपर, स्केच पेन और गोंद की मदद से आसानी से डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं।
Khabar Monkey
5- क्लॉक फ्रेम बनाएं
पुरानी प्लास्टिक प्लेट्स का इस्तेमाल वॉल क्लॉक डिजाइन करने के लिए भी किया जा सकता है। प्लेट के बीच में घड़ी मशीन लगाकर उनके किनारों पर स्टोन, मिरर, पर्ल या कलर पेंट से सजावट की जा सकती है। इससे एक यूनिक और पर्सनलाइज्ड क्लॉक तैयार हो जाती है, जो बाजार के महंगे डेकोर पीस जैसी दिख सकती है। इसे आप ड्रॉइंग रूम और स्टडी एरिया दोनों जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।





