Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बकरा ईद से पहले बकरा चोरी करने का मामला सामने आया है. यहां एक सवार दो युवक अपने ही रिश्तेदार का बकरा चोरी करके भाग रहे थे, इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और एक आरोपी बकरा समेत कुएं में जा गिरा. मौके पर मौजूद लोगों ने बकरे और आरोपी को किए से निकाला, और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है.
Khabar Monkey

जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के खरखौदा क्षेत्र का है. यहां बकरा चोरी की कोशिश के दौरान आरोपी भागते समय घबराहट में बाइक से गिर गए. इस दौरान एक शख्स बकरे सहित गहरे कुए में गिर गया जबकि दूसरा शख्स सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुए में गिरे युवक को मदद करते हुए उसे और बकरे को कुए से बाहर निकाला. पुलिस को सूचना दी है. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां से ही बकरा चोरी कर भाग रहे थे. बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही दोनों आरोपियों को छोड़ दिया.
बकरा चोरी कर भाग रहे थे आरोपी
कौल गांव के रहने वाले बाबर का बकरा उनके घर में बंधा हुआ था. आरोप है कि यहां इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवक शातिराना अंदाज में बकरा चोरी कर भाग निकले. बकरा चोरी होने पर बाबर में शोर मचा दिया और ग्रामीण बाइक सवारों के पीछे भागने लगे. इस दौरान चोर घबरा गए और उनकी बाइक संतुलन बिगड़ गया, बाइक गिर गई और एक चोर बकरे सहित कुए में गिर गया.
पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी को कुएं से बाहर निकाला गया. बाद में बाबर में थाने में तहरीर दी कि आरोपी गाजियाबाद के नईम और दानिश हैं. बाद में पता चला कि आरोपी चोर और बकरा मालिक बाबर आपस में रिश्तेदार हैं. बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता कर लिया, और तहरीर वापस ले ली. पुलिस ने फिलहाल इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है.





