SportsViral

वैभव सूर्यवंशी ने 4 रन बनाकर भी रचा इतिहास, T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम; देवदत्त पडिक्कल को छोड़ा पीछे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चल पाया। 15 वर्षीय आतिशी बल्लेबाज ने 6 गेंद पर सिर्फ 4 रन ही बनाए। उन्होंने इसके बावजूद अपनी इस पारी में इतिहास रच दिया। वैभव ने 2 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह बतौर टीनेजर (20 से कम उम्र में) किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

वैभव सूर्यवंशी ने 4 रन बनाकर भी रचा इतिहास, T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम; देवदत्त पडिक्कल को छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने 4 रन बनाकर भी रचा इतिहास, T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम; देवदत्त पडिक्कल को छोड़ा पीछे

ने इस मामले में देवदत्त पडिक्कल को पीछे छोड़ा है। इससे पहले पडिक्कल ने 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 580 रन बनाए थे। अब वैभव ने करीब 6-7 साल बात उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने मात्र 15 साल की उम्र में ही आईपीएल 2026 में 583 रन बना दिए हैं। इस मामले में तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा हैं जो वैभव और पडिक्कल दोनों से बहुत पीछे हैं।

Khabar Monkey

किसी टी20 टूर्नामेंट में बतौर टीनेजर (20 से कम उम्र में) सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी टीम मैच रन टूर्नामेंट
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 14* 583* आईपीएल (IPL)
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 12 580 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20
तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस 14 397 आईपीएल (IPL)
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस पार्ल रॉयल्स 12 397 एसए20 (SA20)
विल स्मीड समरसेट 14 385 वाइटैलिटी ब्लास्ट (इंग्लैंड में)
गुस्ताव मक्केन फ्रांस 5 377 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप उप-क्षेत्रीय यूरोप क्वालीफायर ग्रुप
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स 14 366 आईपीएल (IPL)
यश ढुल दिल्ली 8 363 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
जेम्स विंस हैम्पशायर 14 353 फ्रेंड्स प्रोविडेंट टी20 (इंग्लैंड में)
पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स 16 353 आईपीएल (IPL)

नहीं टूट पाया क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने में सबसे ज्यादा 53 छक्के लगाए हैं। उनके निशाने पर एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड था। 2012 से यह रिकॉर्ड टूटा नहीं है। मगर इस पारी में वैभव ऐसा कर नहीं पाए और यह रिकॉर्ड नहीं टूट पाया। अगर राजस्थान यह मैच मुंबई से हारती है तो वैभव की यह आखिरी पारी साबित होगी और गेल का रिकॉर्ड एक बार फिर अटूट रह जाएगा।

मुंबई इंडियंस नंबर 1, RCB आखिरी पर; IPL 2026 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने वाली टीमों की लिस्ट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और अंकतालिका में 9वें स्थान पर है। मगर इस सीजन सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने के मामले में यह टीम नंबर 1 पर है।

Leave a Reply