EntertainmentViral

‘एक और गाना चुरा लिया’, सलमान खान ने वरुण धवन की ली चुटकी, ‘चुनरी चुनरी’ गाने को लेकर बोली ये बात

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए चर्चाओं में है। हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान भी नजर आए। उन्होंने यहां वरुण की टांग खींचते हुए उनका गाना चराने का ताना मार दिया। इस पर वरुण का रिएक्शन वायरल होने लगा।

‘एक और गाना चुरा लिया’, सलमान खान ने वरुण धवन की ली चुटकी, ‘चुनरी चुनरी’ गाने को लेकर बोली ये बात
‘एक और गाना चुरा लिया’, सलमान खान ने वरुण धवन की ली चुटकी, ‘चुनरी चुनरी’ गाने को लेकर बोली ये बात

मुंबई में बीते शनिवार को फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में फिल्मी जगत के कई सितारों ने शिरकत की। सलमान यहां ब्लैक जैकेट और जीन्स में दिखाई दिए। उन्होंने डेविड धवन और वरुण धवन के साथ पैपराजी के सामने पोज दिया।

सलमान खान ने खींची वरुण धवन की टांग

इस फिल्म में ट्रेलर में सलमान खान की फिल्म ‘बीवी नंबर वन’ का सबसे चर्चित गाना ‘चुनरी चुनरी’ सुनने मिला। जिसके बाद से इस पर चर्चा बनी हुई थी कि डेविड धवन की फिल्म में एक और पुराने गाने को रिक्रिएट किया गया है। यहां सलमान ने मजाकिया अंदाज में वरुण के लिए कहा – इसने मेरा एक और गाना चुरा लिया। यह बात सुनते ही वरुण शर्मा गए और सलमान से हाथ जोड़कर बोले- भाई रहने दो ना।

Khabar Monkey

इंटरनेट पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सलमान खान और डेविड धवन की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। ‘जुड़वा’, ‘पार्टनर’, ‘बीवी नंबर वन’ जैसी मजेदार फिल्मों में साथ काम किया है। इस फिल्म का नाम भी सलमान की फिल्म ‘बीवी नंबर वन’ के गाने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर आधारित है। यह गाना सलमान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था।

पहले भी किया सलमान के सुपरहिट गानों को रिक्रिएट

यह पहली बार नहीं जब वरुण की किसी फिल्म में कोई पुराना गाना रिक्रिएट किया गया हो। इससे पहले जुड़वा 2 में भी सलमान खान के गाने ‘ऊंची है बिल्डिंग’, ‘चलती है क्या नौ से बारह’ गाने को रिक्रिएट किया जा चुका है और अब फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में भी ‘चुनरी चुनरी’ गाने को दिखाया गया है।

इस इवेंट के दौरान डेविड धवन काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने वरुण की यहां तारीफ करते हुए बताया कि कैसे वरुण उनके पास से सोया करते थे जब डेविड अस्पताल में थे। साथ ही उन्होंने कहा कि सबके पास वरुण जैसा बेटा होना चाहिए।

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीश पॉल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी।

Leave a Reply