वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए लीग स्टेज में खेले गए 14 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए। हालांकि आखिरी लीग मैच में वो मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाए और 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। दीपक चाहर ने इस मैच में उन्हें नमनधीर के हाथों कैच आउट करवा दिया, लेकिन वो अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर जरूर रहे।

वैभव ने 251 गेंदों पर बनाए 583 रन
वैभव ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए सभी लीग मैचों में शिरकत की और इन मैचों में उन्होंने कुल 251 गेंदों का सामना किया। इन 251 गेंदों पर उनके बल्ले से 583 रन निकले। वैभव ने इस सीजन के लीग मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 103 रन का रहा। वैभव का औसत इन मैचों में 41.64 का रहा जो बुरा नहीं है जबकि उनका स्ट्राइक रेट तो कमाल का रहा जो 232.27 है।
वैभव ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
वैभव लीग स्टेज में खेले 14 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वैभव ने इन 14 मैचों में कुल 53 छक्के लगाए और वो किसी आईपीएल सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी रहे। इसके अलावा वैभव ने इस सीजन में कुल 103 बाउंड्रीज भी लगाए जिसमें 50 चौके और 53 छक्के शामिल रहे यानी उन्होंने चौके और छक्कों का अर्धशतक भी इन लीग मैचों में पूरा किया और अपनी टीम की तरफ से भी वो सबसे ज्यादा चौके व छक्के लगाने वाले बैटर रहे।
श्रेयस ने 146 मैचों के बाद लगाया IPL करियर का पहला शतक; सहवाग, कोहली, संजू सैमसन की खास लिस्ट में बनाई जगह
Khabar Monkey
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लंबे इंतजार के बाद शतक लगाया। उन्होंने ये शतक चेज करते हुए लगाया और पंजाब के लिए इतिहास रच दिया। वो चेज करते हुए पंजाब की तरफ से शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने।





