EntertainmentViral

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से एविक्ट हुए ओरी? इन्फ्लुएंसर की पोस्ट ने दिया हिंट

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू हो गई है। एक साल के ब्रेक के बाद लौट रहे इस स्टंट रियलिटी शो में इस बार 13 कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। हालांकि शो अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर पहले एलिमिनेशन की चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि वह शो से बाहर हो गए हैं।

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से एविक्ट हुए ओरी? इन्फ्लुएंसर की पोस्ट ने दिया हिंट
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से एविक्ट हुए ओरी? इन्फ्लुएंसर की पोस्ट ने दिया हिंट

ओरी ने किया पोस्ट

ओरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि कितने प्यारे लोग, कितनी प्यारी यादें, तुम लोगों की बहुत याद आएगी। उस तस्वीर में ओरी के साथ जैस्मिन भसीन, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, रुहानिका धवन, अविनाश मिश्रा और अविका गौर एक साथ नजर आए। इसी के बाद सोशल मीडिया पर उनके पहले एविक्शन की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:

Khabar Monkey

पिछले गुरुवार को ओरी ने सोशल मीडिया पर शूट से जुड़े कुछ वीडियो और फोटो भी शेयर की थीं। एक वीडियो में वह शिकायत करते नजर आए कि कंटेस्टेंट समय पर नहीं आ रहे। वीडियो में ओरी ने कहा था, “ठीक है दोस्तों, सुबह के 5:20 हुए हैं। यह हमारी बस है। हम अपनी पहली क्लास के लिए निकल रहे हैं, गुड मॉर्निंग लड़कियों। किसी ने सुबह का यह नजारा नहीं देखा होगा। क्या हम ही अकेले यहां हैं? लगता है समय की पाबंदी खत्म हो गई है। नहीं, हम तो एकदम समय पर हैं। असल में, हम थोड़े लेट भी हैं।”

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में जाने को लेकर क्या बोले थे ओरी

इससे पहले स्क्रीन के साथ बात करते हुए ओरी ने कहा था, “मुझे लगता है कि जिंदगी का मतलब ही नई-नई चीजों का अनुभव करना है और मुझे यह बहुत पसंद है। मैं बहुत एडवेंचरस हूं और मैं जो कुछ भी करता हूं, वह काफी हटके होता है। मैं पैदाइशी ही ऐसा हूं। मैंने यह शो पहले कभी नहीं देखा, इसलिए मुझे नहीं पता कि यह कैसे काम करता है। मैं तो बस जैसा होगा, वैसा ही करता जाऊंगा।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply