SportsViral

मुंबई इंडियंस नंबर 1, RCB आखिरी पर; IPL 2026 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने वाली टीमों की लिस्ट

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अपने अंतिम दिन पहुंच चुका है। सीजन में 68 मैचों तक प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा कितने खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है, इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस मामले में मौजूदा सीजन 9वें स्थान पर रही मुंबई इंडियंस की टीम नंबर 1 रही है। सीजन के ग्रुप स्टेज के आखिरी दिन भी है। इस मैच से पहले टीम ने 24 खिलाड़ियों का पूरे सीजन इस्तेमाल कर लिया।

मुंबई इंडियंस नंबर 1, RCB आखिरी पर; IPL 2026 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने वाली टीमों की लिस्ट
मुंबई इंडियंस नंबर 1, RCB आखिरी पर; IPL 2026 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने वाली टीमों की लिस्ट

जबकि सबसे कम 16 खिलाड़ियों का इस्तेमाल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर है। आपको बता दें कि आईपीएल के लिए जब किसी टीम का स्क्वाड ऑक्शन और रिटेंशन के बाद तैयार होता है तो उसमें अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। यानी मुंबई ने अपने 13 मैचों में ही 25 में से 24 खिलाड़ी यूज कर लिए हैं। अब देखना होगा कि क्या आखिरी मैच में कोई और नया चेहरा नजर आता है या नहीं।

ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने वाली टीम

  • मुंबई इंडियंस: 24
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 22
  • दिल्ली कैपिटल्स: 22
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 21
  • राजस्थान रॉयल्स: 20
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 19
  • पंजाब किंग्स: 19
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 19
  • गुजरात टाइटंस: 18
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 16

प्लेऑफ की 3 टीमें पक्की, 1 स्थान के लिए जंग

प्लेऑफ के लिए तीन टीमें पक्की हो चुकी हैं। आरसीबी पहले, सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे और गुजरात टाइटंस तीसरे स्थान पर है। यह तीनों टीमें अब इसी पोजिशन पर रहेंगी। है। राजस्थान ने आखिरी दिन 24 मई को मुंबई के खिलाफ जीत की तो वह चौथी टीम बन जाएगी।

अगर राजस्थान हारी तो केकेआर या पंजाब में से कोई प्लेऑफ की चौथी टीम बनेगी। इस केस में केकेआर बनाम दिल्ली मैच, जो इस सीजन का आखिरी लीग मैच है, निर्णायक साबित होगा। पंजाब और केकेआर दोनों के 15-15 अंक होने पर बेहतर नेट रनरेट वाली टीम क्वालिफाई करेगी।

IPL 2026 प्लेऑफ का गणित: आखिरी दिन, अंतिम 2 मैच और एक स्थान बाकी; PBKS, RR या KKR, रेस में कौन आगे?

आईपीएल 2026 के ग्रुप स्टेज का अंतिम दिन आ चुका है। आखिरी दिन दो मैच हैं और एक स्थान प्लेऑफ का बाकी है। रेस में तीन टीमें हैं पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स।

Khabar Monkey

Leave a Reply