HealthViral

गंदे हो गए हैं ट्यूब लाइट और CFL तो तरह आसानी से चमकाएं, ध्यान रखें ये बातें

ट्यूब लाइट और सीएफएल घर को रोशन रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन समय के साथ इन पर धूल, मिट्टी और मकड़ी के जाले जमने लगते हैं। लगातार गंदगी जमा होने से इनकी रोशनी कम दिखाई देने लगती है और कमरा भी पहले जितना चमकदार नहीं लगता। खासकर किचन, बालकनी या ज्यादा धूल वाले हिस्सों में लगे ट्यूब लाइट और सीएफएल जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर इनकी सही तरीके से सफाई करना जरूरी होता है, ताकि रोशनी बेहतर बनी रहे और घर साफ-सुथरा व चमकदार नजर आए। कुछ घरेलू तरीके हैं जिनकी मदद से आप आसानी से ट्यूब लाइट, सीएफएल और अन्य बल्बों को साफ कर सकते हैं।

गंदे हो गए हैं ट्यूब लाइट और CFL तो तरह आसानी से चमकाएं, ध्यान रखें ये बातें
गंदे हो गए हैं ट्यूब लाइट और CFL तो तरह आसानी से चमकाएं, ध्यान रखें ये बातें

सफाई करने से पहले ट्यूब लाइट या CFL का स्विच ऑफ कर दें। अगर संभव हो तो मेन पावर भी बंद कर दें। इससे करंट लगने का खतरा नहीं रहता और आप सुरक्षित तरीके से सफाई कर सकते हैं। लाइट तुरंत बंद करने के बाद इसे हाथ न लगाएं। ये गर्म हो सकते हैं। करीब 15-20 मिनट इंतजार करें ताकि वे पूरी तरह ठंडी हो जाएं।

ऐसे कपड़े से करें सफाई
सबसे पहले एक सूखे और मुलायम माइक्रोफाइबर या सूती कपड़े से हल्की धूल साफ करें। इससे सतह पर जमी मिट्टी आसानी से हट जाती है और स्क्रैच भी नहीं पड़ते। खुरदुरे कपड़े या ब्रश का इस्तेमाल न करें, इससे लाइट की सतह खराब हो सकती है।

चिकनाई व जिद्दी दाग हटाने का तरीका
अगर ट्यूब लाइट या CFL पर चिकनाई व जिद्दी गंदगी जमी है, तो कपड़े को हल्का गीला करके साफ करें। इसके लिए एक बाउल में हल्का गुनगुना पानी लें। उसमें थोड़ा लिक्विड साबुन मिलाएं। अब कपड़े को डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। इसके बाद धीरे-धीरे पूरी सतह को साफ करें। ध्यान रहे कि कपड़ा ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए, वरना पानी अंदर जा सकता है, जिससे वे खराब हो सकते हैं।

गीले कपड़े से सफाई करने के बाद सूखे कपड़े से पूरी लाइट पोंछ लें। कहीं भी नमी नहीं होनी चाहिए। पूरी तरह सूखने के बाद ही लाइट की बिजली चालू करें। अगर नियमित रूप से सफाई की जाए तो धूल ज्यादा नहीं जमती और लाइट की चमक बनी रहती है।

बरतें सावधानी
CFL बल्ब कांच से बने होते हैं और काफी नाजुक होते हैं। इन्हें साफ करते समय ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। बल्ब को जोर से न रगड़ें। साथ ही पकड़कर घुमाने में जल्दबाजी न करें और गीले हाथों से भी CFL या ट्यूबलाइट को न छुएं।
सफाई करते समय स्टूल या सीढ़ी का इस्तेमाल करें।
फिसलन वाली जगह पर न चढ़ें।
किसी दूसरे व्यक्ति को पास रखें।
सीढ़ी या स्टूल पर चढ़ते समय संतुलन बनाकर काम करना चाहिए।
अगर CFL या ट्यूबलाइट बार-बार झिलमिलाते हैं या काले पड़ गए हैं, तो उसे बदल देना ही बेहतर होता है।
सीधे पानी का स्प्रे नहीं करना चाहिए।
गीले हाथों से सफाई न करें।
सफाई से पहले बिजली बंद जरूर कर दें।
गरम लाइट को तुरंत नहीं छूना चाहिए।

Khabar Monkey


Leave a Reply