BusinessViral

शेयर बाजार में तेजी का असर, 6 बड़ी कंपनियों की वैल्यू में 74,111 करोड़ रुपए का उछाल

बीते सप्ताह शेयर बाजार में ईरान-अमेरिका तनाव के चलते उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स की 10 हाई वैल्यू वाली कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 74,111 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है, इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है. वहीं बीते सप्ताह BSE के 30 शेयर वाले इंडेक्स सेंसेक्स 177.37 पॉइंट की बढ़त के साथ बंद हुआ है जो आने वाले दिनों में बाजार के लिहाज से पॉजिटिव माना जा रहा है.

शेयर बाजार में तेजी का असर, 6 बड़ी कंपनियों की वैल्यू में 74,111 करोड़ रुपए का उछाल
शेयर बाजार में तेजी का असर, 6 बड़ी कंपनियों की वैल्यू में 74,111 करोड़ रुपए का उछाल

रिलायंस सहित इन कंपनियों को जबरदस्त बढ़त

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 24,696 करोड़ रुपए की बढ़त हुई, जिसके बाद कंपनी की वैल्यू 18.33 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज बीते सप्ताह सबसे ज्यादा ग्रोथ करने वाली कंपनी बनकर उभरी है. वहीं देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के मार्केट कैप में 19,338 करोड़ रुपए की बढ़त हुई. जिसके बाद कंपनी की वैल्यू 8.38 लाख करोड़ रुपए हो गई. इसके अलावा देश की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 14,515 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इसका मार्केट वैल्यू 9.06 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई.

Khabar Monkey

एलआईसी और बजाज फाइनेंस को भी फायदा

एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 9,076 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 5.14 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं Bajaj Finance का मार्केट कैप भी करीब 3,798 करोड़ रुपये बढ़ा. इसके अलावा Larsen & Toubro के बाजार मूल्यांकन में भी 2,685 करोड़ रुपये की तेजी दर्ज की गई.

एयरटेल और HDFC Bank को नुकसान

दूसरी ओर भारतीय एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. कंपनी का बाजार पूंजीकरण 20,229 करोड़ रुपये घट गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में भी गिरावट दर्ज की गई.

रिलायंस बनी सबसे मूल्यवान कंपनी

देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा. वहीं टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी भी टॉप-10 सूची में शामिल रहीं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply