बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह मूवी साइकोलॉजिकल ड्रामा और मिस्ट्री जॉनर की है, जिसमें एक्टर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। वह एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिस पर कई युवा महिलाओं का यौन शोषण और उन पर हमला करने का आरोप है।

यह मूवी 5 जून को आने वाली है। इसमें बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी शेट्टी और नागेश भोंसले समेत कई कलाकार नजर आएंगे। चलिए अब आपको बताते हैं कि ‘बंदर’ में नजर आने वाली सपना पब्बी कौन हैं।
यह भी पढ़ें:
कौन हैं सपना पब्बी?
सपना पब्बी एक ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो लंदन में पली-बढ़ीं हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी से की थी। उनका पहला शो ‘घर आजा परदेसी’ था। इसके बाद वह अनिल कपूर के साथ उनके शो 24 में नजर आईं। उसमें उन्होंने अनिल कपूर की बेटी का रोल प्ले किया था।
2015 में किया बड़े पर्दे पर डेब्यू
इसके बाद साल 2015 में फिल्म ‘खामोशियां’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। तब से लेकर अब तक 11 सालों में सपना पब्बी ने कुल 7 फिल्में की हैं और अब ‘बंदर’ उनकी 8वीं फिल्म है। इसके अलावा वह कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें ‘लंदन फाइल्स’, ‘बॉम्बर्स’, ‘ब्रीद’, ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ और ‘इनसाइड एज’ में देखा गया था।
Khabar Monkey
सुशांत सिंह राजपूत केस में भी जुड़ा था नाम
बता दें कि सपना पब्बी का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस से भी जुड़ चुका है। सपना और सुशांत ने साथ में फिल्म ‘ड्राइव’ में काम किया था। फिर जब एक्टर का निधन हुआ, तो ड्रग्स केस का भी जिक्र हुआ था, जिसमें अभिनेत्री का नाम आया था। इसके लिए एनसीबी ने सपना से पूछताछ भी की थी।
अब देखना होगा कि सपना पब्बी ‘बंदर’ में कैसा काम करती हैं और लोगों को उनका अभिनय कितना पसंद आता है। यह फिल्म सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित, अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा सैफरन मैजिकवर्क्स के बैनर तले निर्मित है, जिसे जी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
यह भी पढ़ें:





