SportsViral

Mumbai Weather: मुंबई में मैच से पहले बारिश ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या धुल जाएगा RR का प्लेऑफ का सपना?

Mumbai Weather Update: IPL 2026 के लीग स्टेज का आखिरी दिन कई टीमों की किस्मत तय करने वाला है, लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले फैंस की नजर सिर्फ खिलाड़ियों पर नहीं, बल्कि आसमान पर भी टिकी हुई है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला यह हाई-वोल्टेज मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है, लेकिन मौसम ने अचानक रोमांच के साथ चिंता भी बढ़ा दी है।

Khabar Monkey

Mumbai Weather: मुंबई में मैच से पहले बारिश ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या धुल जाएगा RR का प्लेऑफ का सपना?
Mumbai Weather: मुंबई में मैच से पहले बारिश ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या धुल जाएगा RR का प्लेऑफ का सपना?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, क्योंकि जीत उन्हें सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। वहीं हार या बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। 

मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन उनका यह मुकाबला बाकी टीमों की किस्मत तय करने वाला है। पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बाद प्लेऑफ की जंग और दिलचस्प हो गई है। फिलहाल पंजाब किंग्स 15 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। अगर राजस्थान रॉयल्स मुंबई को हरा देती है, तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर RR हारती है या मैच बारिश की वजह से धुल जाता है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अंतिम प्लेऑफ स्थान की लड़ाई होगी। ऐसे में KKR को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

बारिश करेगी खेल का मजा किरकिरा?

अब बात मौसम की करें तो मुंबई में दोपहर के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11 बजे के आसपास बारिश की 10 से 20 प्रतिशत संभावना है। दोपहर 2 बजे तक यह संभावना कम हो सकती है, लेकिन 3 बजे के बाद फिर से बारिश के आसार बढ़कर करीब 35 प्रतिशत तक पहुंच सकते हैं। शाम तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

रविवार सुबह मुंबई के कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के फैंस की चिंता जरूर बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर के बाद मौसम थोड़ा साफ रह सकता है। ऐसे में अब MI vs RR मैच में सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि मौसम की भी बड़ी भूमिका रहने वाली है। वानखेड़े में होने वाला यह मुकाबला तय करेगा कि प्लेऑफ की चौथी और आखिरी टिकट किस टीम के हाथ लगेगी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply