EntertainmentViral

‘अगले 24 घंटे बेहद नाजुक’, दीपिका कक्कड़ के ससुर को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, शोएब इब्राहिम ने फैंस से की पिता के लिए दुआ करने की अपील

फेमस टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के ससुर को 23 मई की सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया। इस बात की जानकारी अभिनेत्री के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दी। शोएब के पिता फिलहाल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं और अगले 24 घंटे उनके लिए बेहद ही नाजुक हैं।

‘अगले 24 घंटे बेहद नाजुक’, दीपिका कक्कड़ के ससुर को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, शोएब इब्राहिम ने फैंस से की पिता के लिए दुआ करने की अपील
‘अगले 24 घंटे बेहद नाजुक’, दीपिका कक्कड़ के ससुर को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, शोएब इब्राहिम ने फैंस से की पिता के लिए दुआ करने की अपील

शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है। पापा को आज सुबह (23 मई) फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहें। अगले 24 घंटे बहुत नाजुक हैं।”

यह भी पढ़ें:

2021 में भी हुआ था शोएब के पिता को स्ट्रोक

बता दें कि इससे पहले शोएब इब्राहिम के पिता को साल 2021 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद अभिनेता ने कई बार अपने व्लॉग में और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया। शोएब अपने पिता को अपने साथ अपने घर पर भी ले आए थे, जहां वह और दीपिका कक्कड़ उनकी देखभाल कर रहे थे।

Khabar Monkey

उस समय शोएब ने यह बताया था कि उनके पिता के लिए 72 घंटे बहुत ही नाजुक हैं। साथ ही बताया था कि दिमाग में खून का थक्का जमने के कारण उनके पिता के शरीर का बायां हिस्सा आधा पैरालाइज हो गया था। फिलहाल अब फैंस उनके नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही कपल के पिता के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।

दीपिका को भी हुआ सिस्ट

शोएब इब्राहिम फिलहाल मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। एक तरफ जहां उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी की भी तबीयत ठीक नहीं है। दीपिका कक्कड़ को हाल ही सिस्ट हुआ था, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है। इसे पहले उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर भी हुआ था, जिसकी सर्जरी उन्होंने करवाई थी।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply