गर्मी के मौसम में त्वचा पर पसीना, धूल, टैनिंग और ऑयली स्किन की समस्या बढ़ जाती है, जिसके चलते स्किन डल और चिपचिपी दिखने लगती है। ऐसे में घर पर बने नेचुरल फेस स्क्रब त्वचा को साफ करने और फ्रेश रखने में मदद कर सकते हैं। आप घर पर पुदीना और चावल का फेस पैक बना सकते हैं, जो त्वचा को ठंडक देने, गहराई से साफ करने और फ्रेश रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे, बनाने की विधि और लगाने का तरीका:

फायदे
1- त्वचा को ठंडक देता है
पुदीने में मेंथॉल होता है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। गर्मियों के मौसम में ये फेस स्क्रब लगाने से त्वचा स्किन फ्रेश और रिलैक्स महसूस करती है।
2- ऑयली स्किन से राहत
गर्मी के मौसम में पसीने, धूल-मिट्टी और अन्य प्रदूषित कण जब चेहरे पर जमा होते हैं, त्वचा चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में ऑयली स्किन से राहत पाने के लिए ये स्क्रब काम आ सकता है। चावल का आटा और पुदीना त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाकर स्किन को साफ रखने में मदद करते हैं।
3- टैनिंग और डेड स्किन
गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी समस्या टैनिंग और डेड स्किन की होती है। चावल के दानों में हल्के एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा पर जमी मृत कोशिकाओं और धूप में हुई टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं।
4- मुंहासों की समस्या
पुदीने में एंटीबैक्टीरियल गुए पाए जाते हैं, जो पसीने और गंदगी से होने वाले छोटे-छोटे पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं।
5- ग्लोइंग त्वचा
पुदीना और चावल स्क्रब की मदद से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा अधिक साफ, मुलायम और चमकदार दिखती है।
Khabar Monkey
पुदीना और चावल स्क्रब के लिए सामग्री
2 चम्मच चावल का आटा
10-12 ताजी पुदीने की पत्तियां
1 चम्मच दही
1 चम्मच गुलाब जल
थोड़ा सा गुलाब जल (वैकल्पिक)
कैसे बनाएं पुदीना और चावल स्क्रब
पुदीने की पत्तियों को धोकर मिक्सी में पीस लें। इससे एत ताजा हर्बल पेस्ट तैयार होगा। अब एक कटोरी में चावल का आटा डालें। अब इसमें दही और गुलाब जल डालें। अब पुदीने का पेस्ट, चावल का आटा और बाकी सामग्री मिलाकर गढ़ा पेस्ट तैयार करें।
स्क्रब लगाने का सही तरीका
सबसे पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से धो लें ताकि धूल और पसीना हट जाए। अब स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 2-3 मिनट तक गोलाकार मोशन में मसाज करें। इसके बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें और मुलायम तैलिए से पोंछ लें। इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
ध्यान रखें ये बातें
बहुत ज्यादा जोर से स्क्रब न करें, इससे त्वचा छिल सकती है।
संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर किसी तरह की समस्या नजर आए तो तुरंत पानी से साफ कर लें।
वहीं, स्क्रब के बाद मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।





