Viral

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट भी बंद, अभिजीत दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात

सीजेआई सूर्यकांत की युवाओं को लेकर टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आधिकारिक वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। इसके एक्स हैंडल को भारत में पहले ही बैन कर दिया गया था। वहीं पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उनके निजी इंस्टाग्राम को भी हैक कर लिया गया है। दीपके ने कहा कि पार्टी की वेबसाइट ‘cockroachjantaparty.org’ को बंद कर दिया गया है और यह तानाशाही है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट भी बंद, अभिजीत दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट भी बंद, अभिजीत दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात

वेबसाइट के माध्यम से 6 लाख लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री होने परऐतराज जताया और उनका इस्तीफा मांगा था। उनका कहना है कि नीट पेपर लीक मामले में प्रधान फेल रहे हैं। दीपके ने एक एक्स पोस्ट में कहा, सरकार इतनी डरी हुई क्यों है? इस तरह का तानाशाही रवैया देश के युवाओं की आंखें खोल रहा है। अब हम एक नए होम पर काम करेंगे क्योंकि कॉकरोच कभी मरते नहीं हैं।

दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात
बता दें कि शनिवार बीतते-बीतते इंस्टाग्राम पर सीजेपी के 2.2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हो गए। वहीं बीजेपी के इंस्टाग्राम पर 92 लाख ही फॉलोअर हैं। वहीं कांग्रेस के करीब 1 करोड़ 34 लाख फॉलोअर हैं। हाराष्ट्र में हिंगोली जिले के पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने शनिवार को बताया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गयी है। वह अभी भी अमेरिका में हैं, जहाँ वे पढ़ाई कर रहे हैं।

जान से मारने की धमकी
इससे पहले दिपके ने ऑनलाइन खुलासा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने एक्स पर एक धमकी भरे संदेश का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात होने की पुष्टि करते हुए अतुलकर ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, “लोग दिपके और उनकी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बारे में बहुत उत्सुक हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उनके घर के पास पुलिस तैनात की गयी है। उनके घर पर अगले कुछ दिनों तक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी।”

Khabar Monkey

गौरतलब है कि सीजेपी वेबसाइट, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट बंद होने के बाद इस राजनीतिक संगठन के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। हालांकि दिपके ने अपने समर्थकों को ऐसी कोई भी गलती करने से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन होता है, तो उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐसा कोई आह्वान नहीं किया है। सरकार तो बस एक छोटी सी चूक का इंतज़ार कर रही है ताकि पूरे आंदोलन को बदनाम किया जा सके। हम सभी ‘कॉकरोचों’ (समर्थकों) से अनुरोध करते हैं कि वे शांति बनाए रखें और सावधान रहें। समर्थकों को जल्दबाजी में कोई भी ऐसा गलत फैसला नहीं लेना चाहिए जिससे हमारे आंदोलन पर बुरा असर पड़े। सरकार चाहती है कि हम गलतियाँ करें। इसलिए हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। यह एक बड़ी लड़ाई है और हमें सावधान रहना होगा।’

Leave a Reply