SportsViral

LSG vs PBKS Match Highlights: श्रेयस अय्यर के शतक से जीता पंजाब, लखनऊ को घरेलू मैदान पर मिली 7 विकेट से हार

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय पारी और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर बेहद अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ को इस सीजन के अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा और इस टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया। पंजाब को लगातार 6 हार के बाद जीत का स्वाद चखने को मिला। श्रेयस को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LSG vs PBKS Match Highlights: श्रेयस अय्यर के शतक से जीता पंजाब, लखनऊ को घरेलू मैदान पर मिली 7 विकेट से हार
LSG vs PBKS Match Highlights: श्रेयस अय्यर के शतक से जीता पंजाब, लखनऊ को घरेलू मैदान पर मिली 7 विकेट से हार

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में हुआ। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ ने जोश इंग्लिश की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 197 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच को जीत लिया। श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए विजयी छक्का लगाया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Lucknow Super Giants 
196/6 (20.0)

vs

Punjab Kings  
200/3 (18.0)

Match Ended ( Day – Match 68 )
Punjab Kings beat Lucknow Super Giants by 7 wickets

जोश इंग्लिश ने लगाया अर्धशतक

लखनऊ के ओपनर अर्शिन कुलकर्णी डक पर आउट हुए जबकि निकोलस पूरन ने 2 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। आयुष बदोनी ने शानदार पारी खेली और 18 गेंदों पर 43 रन बनाए। जोश इंग्लिश ने अपना अर्धशतक 28 गेंदों पर पूरा किया और वो 72 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पंत 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर कैच आउट हुए जबकि मुकुल चौधरी ने एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया। अर्जुन तेंदुलकर 5 रन जबकि अब्दुल समद 37 रन पर नाबाद रहे। पंजाब के लिए मार्को यानसेन और चहल ने 2-2 विकेट लिए।

श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक

ओपनर प्रियांश आर्या डक पर जबकि कूपर कोनोली 18 रन पर विकेट गंवा बैठे। प्रभिसिमरन सिंह ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 69 रन बनाकर आउट हुए जबकि श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि उन्होंने अपना शतक 51 गेंदों पर पूरा किया और 101 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी को 2 विकेट मिला जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने एक सफलता हासिल किया।

पंजाब ने लिए दो बदलाव

पंजाब ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 मे दो बदलाव किए और टीम में मार्को यानसेन और विजय कुमार वैशाख की वापसी हुई। लखनऊ ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए और टीम में अर्जुन तेंदुलकर व अर्शिन कुलकर्णी को शामिल किया गया।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर-हरप्रीत बरार, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।

Khabar Monkey

इम्पैक्ट प्लेयर- शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।

Leave a Reply