HealthViral

Ganga Dussehra 2026: काशी से लेकर हरिद्वार तक इन पवित्र घाटों पर करें गंगा स्नान, देखने मिलेगा आस्था का अद्भुत संगम

Ganga Ghats in India: गंगा दशहरा के अवसर पर देशभर में आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल रहता है। इस दिन लाखों श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी पर स्नान करते हैं। माना जाता है कि इस दिन गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। काशी से लेकर हरिद्वार तक के घाटों पर इस दिन विशेष धार्मिक आयोजन, गंगा आरती और पूजा-अर्चना का भव्य दृश्य देखने को मिलता है।

Ganga Dussehra 2026: काशी से लेकर हरिद्वार तक इन पवित्र घाटों पर करें गंगा स्नान, देखने मिलेगा आस्था का अद्भुत संगम
Ganga Dussehra 2026: काशी से लेकर हरिद्वार तक इन पवित्र घाटों पर करें गंगा स्नान, देखने मिलेगा आस्था का अद्भुत संगम

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह 25 मई को मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भारत के कुछ प्रसिद्ध गंगा घाटों पर आस्था का अद्भुत संगम देख सकते हैं।

काशी

भगवान शिव की नगरी काशी में आप दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और मणिकर्णिका घाट पर गंगा दशहरा के दिन जा सकते हैं। इस दिन यहां विशेष रौनक देखने को मिलती है। सुबह के समय भक्त गंगा स्नान करके पूजा करते हैं और शाम को भव्य आरती में शामिल होते हैं। यहां पर हजारों दीप जगमगाते हैं जिससे घाट का दृश्य बहुत ही आकर्षक लगता है।

Khabar Monkey

हरिद्वार

हरिद्वार पर हर की पौड़ी घाट बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। यहां गंगा स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। यहां घाट पर मंत्रोच्चारण और दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण जगमगा उठता है। इस दिन यहां काफी भीड़ होती है तो बच्चों के साथ जाते समय उनका खास ख्याल रखें।

ऋषिकेश

अगर आप प्रकृति के बीच शांति में गंगा दशहरा मनाना चाहते हैं तो ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट घूमने जा सकते हैं। पहाड़ों के बीच शाम की गंगा आरती मन को शांत कर देती है। यहां का नजारा बहुत ही आकर्षक और शानदार होता है। जहां आप सुकून से समय बिता सकते हैं।

प्रयागराज

प्रयागराज में स्थित संगम घाट पर भारत की तीन प्रमुख नदी गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है। गंगा दशहरा के दिन यहां पर स्नान करने का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस खास दिन पूरा घाट रोशनी और श्रद्धालुओं से भर जाता है।

बृजघाट

दिल्ली में रहने वाले लोग गंगा दशहरा के लिए गढ़मुक्तेश्वर का ब्रजघाट घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह यूपी के हापुड़ जिले में स्थित दिल्ली के सबसे नजदीका गंगा घाट में से एक है। यहां पर शाम के समय भव्य आरती होती है और मेला भी लगता है।

Leave a Reply