HealthViral

किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं ये 5 मसाले, गमले में लगाने से पहले जान लें सही तरीका

Kitchen Garden Plants: आजकल बाजार में मिलने वाली केमिकलयुक्त सब्जियों और मसालों से लोग बचने के लिए किचन गार्डन में चीजों को उगाना शुरू कर रहे हैं। जिससे ऑर्गेनिक और ताजी चीजें मिल सकें। अगर आप गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो किचन गार्डन में कुछ मसालों को गमले में आसानी से उगा सकते हैं। सही मिट्टी, धूप और पानी की मदद से आप घर पर ताजे और खुशबूदार मसाले उगा सकते हैं।

किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं ये 5 मसाले, गमले में लगाने से पहले जान लें सही तरीका
किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं ये 5 मसाले, गमले में लगाने से पहले जान लें सही तरीका

हल्दी

हल्दी ऐसा मसाला है जिसके बिना हर खाने का स्वाद अधूरा है। इसे गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगाया जा सकता है। इस पौधे को सही धूप की जरूरत होती है। ऐसे में इसे छत या बालकनी में रखना अच्छा रहेगा।

धनिया

घर पर धनिया उगाना बहुत ही आसान होता है। अगर आपको गार्डनिंग करने का शौक है तो इस पौधे को घर पर जरूर लगाएं। इसे लगाने के लिए आप बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको लंबे समय तक धनिया उगाना चाहते हैं तो छोटे गमले की जगह बड़े गमले का इस्तेमाल करें।

Khabar Monkey

मिर्च

गमले में मिट्टी के साथ खाद, कोकोपीट और नीमखली मिलाएं जिससे पौधे का ग्रोथ तेजी से होगी। अब मिर्च के बीजों को चारों तरफ छिड़क दें। इन बीजों के ऊपर हल्की मिट्टी डालकर ऊपर से पानी का स्प्रे करें। जब बीज अंकुरित होने लगें तो इसे धूप में रखें। मिर्ची के पौधे को बड़ा होने में करीब 20 से 25 दिन का समय लगता है।

सौंफ

घर पर इस्तेमाल होने वाली सौंफ से ही आप पौधे लगा सकते हैं। इसके लिए मिट्टी में कोकोपीट, रेत और ऑर्गेनिक कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें। पहले सौंफ के बीजों को हल्के हाथों से मसलकर मिट्टी में मिलाएं और ऊपर से पानी का छिड़काव करें। गर्मियों में इस पौधे को ज्यादा तेज धूप से बचाकर रखें।

मेथी

मेथी के बीज को गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। इसलिए ज्यादा गहरे गमले की जरूरत नहीं होगी। मिट्टी में बीज डालने के बाद ऊपर से हल्का पानी दें। कुछ ही दिनों में मेथी की पत्तियां तैयार हो जाएंगी। इसे समय-समय पर पानी देते रहें।

अगर आप घर पर ताजे मसाले उगाना चाहते हैं तो किचन गार्डन एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। सही और नियमित देखभाल की मदद से पौधे लंबे समय तक हरे-भरे बने रह सकते हैं। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ेगा बल्कि गार्डन भी खूबसूरत नजर आएगा।

Leave a Reply