Viral

​​परीक्षा में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब, वायरल हुई Gen-Z की आंसर शीट, देखकर नहीं रुकेगी हंसी!

​​परीक्षा में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब, वायरल हुई Gen-Z की आंसर शीट, देखकर नहीं रुकेगी हंसी!

आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग हर दिन घंटों चैटिंग करते हैं. धीरे-धीरे इन प्लेटफॉर्म्स की भाषा भी लोगों की आदत बनती जा रही है. अब लोग पूरा शब्द लिखने की बजाय छोटे-छोटे शॉर्ट फॉर्म इस्तेमाल करने लगे हैं. जैसे “About” की जगह “Abt”, “By The Way” की जगह “BTW” और “Because” की जगह “Cuz” लिखना आम बात हो गई है. हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरह की भाषा चल जाती है, लेकिन सोचिए अगर कोई छात्र यही भाषा अपनी परीक्षा की कॉपी में लिख दे तो क्या होगा? जाहिर सी बात है कि टीचर हैरान रह जाएगा और उसे कॉपी में नंबर भी ना दें. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र की आंसर शीट देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

दरअसल, एक बच्चे का आंसर शीट बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है छात्र ने सभी सवालों के जवाब तो लिखे, लेकिन जवाब लिखने का तरीका देखकर टीचर भी चौंक गया. कॉपी में छात्र ने “About” की जगह “Abt” लिखा हुआ था. वहीं दूसरी जगह उसने “Kinda” शब्द का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, “By The Way” की जगह उसने सीधे “BTW” लिख दिया. ये सभी ऐसे शब्द हैं जो आमतौर पर लोग सोशल मीडिया चैटिंग के दौरान इस्तेमाल करते हैं. टीचर को शायद इस बात की उम्मीद नहीं थी कि छात्र परीक्षा के दौरान भी सोशल मीडिया वाली भाषा का इस्तेमाल करेगा. यही वजह है कि वीडियो देखने के बाद लोग भी काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

वीडियो पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर sudipto_2.0_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा- “मुझे अभी याद आया कि मैंने भी अपने सेमेस्टर एग्जाम में Gonna लिख दिया था.” दूसरे यूजर ने मजाक में कहा- “मेरा बोर्ड पेपर भी शायद ऐसा ही होने वाला है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “मैंने भी एक बार Because की जगह Cuz लिख दिया था.”

Gen-Z की नई आदत बन रही है शॉर्ट फॉर्म भाषा
आज की Gen-Z पीढ़ी सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा एक्टिव रहती है कि कई बार चैटिंग वाली भाषा उनकी रोजमर्रा की आदत बन जाती है. यही कारण है कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे पढ़ाई या प्रोफेशनल काम में भी वही शब्द इस्तेमाल कर देते हैं. हालांकि यह वीडियो मजेदार जरूर है, लेकिन यह इस बात को भी दिखाता है कि सोशल मीडिया की भाषा अब लोगों की लिखने की आदत पर असर डालने लगी है.

Leave a Reply