SportsViral

श्रेयस ने 146 मैचों के बाद लगाया IPL करियर का पहला शतक; सहवाग, कोहली, संजू सैमसन की खास लिस्ट में बनाई जगह

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2026 के 68वें मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 101 रन बनाए और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। श्रेयस अय्यर ने ये शतक चेज करते हुए लगाया और वो पंजाब किंग्स की तरफ से आईपीएल में चेज करते हुए शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बने। यही नहीं चेज करते हुए ये शतक लगाकर श्रेयस ने वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और संजू सैमसन जैसे दिग्गजों की इस खास लिस्ट में भी जगह बना ली।

श्रेयस ने 146 मैचों के बाद लगाया IPL करियर का पहला शतक; सहवाग, कोहली, संजू सैमसन की खास लिस्ट में बनाई जगह
श्रेयस ने 146 मैचों के बाद लगाया IPL करियर का पहला शतक; सहवाग, कोहली, संजू सैमसन की खास लिस्ट में बनाई जगह

146 मैचों का इंतजार और फिर आया श्रेयस का शतक

ने लखनऊ के खिलाफ अपना शतक 51 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 11 चौके लगाए और 101 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में ये शतक 146 मैचों के लंबे इंतजार के बाद यानी अपने 147वें आईपीएल मैच में लगाया। वो इस लीग में पंजाब की तरफ से बतौर कप्तान शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। पंजाब के लिए इससे पहले बतौर कप्तान शतकीय पारी केएल राहुल (132* रन) ने साल 2020 में आरीसीबी के खिलाफ जबकि एडम गिलक्रिस्ट (106* रन) ने साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ ही खेली थी।

श्रेयस ने सहवाग, कोहली, संजू की खास लिस्ट में बनाई जगह

श्रेयस अय्यर में चेज करते हुए शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बने। इससे पहले इस लीग में चेज करते हुए शतक लगाने का कमाल वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 मे डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था। वहीं विराट कोहली ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के खिलाफ ये उपलब्धि अपने नाम की थी जबकि साल 2021 में संजू सैमसन ने ऐसा पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था।

Khabar Monkey

आईपीएल में चेज करते हुए शतक लगाने वाले कप्तान

119 रन – वीरेंद्र सहवाग बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2011
108* रन – विराट कोहली बनाम राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स , 2016
119 रन – संजू सैमसन बनाम पंजाब किंग्स, 2021
101 रन – श्रेयस अय्यर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2026

IPL 2026 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स-पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका, राजस्थान नीचे; टॉप-5 बैटर-बॉलर

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ को हरा दिया और अंकतालिका में टॉप-4 में आ गई। पंजाब की जीत से राजस्थान को नुकसान हुआ और वो टॉप-4 से बाहर हो गई। ऑरेंज कैप अभी साई सुदर्शन के पास है जबकि पर्पल कैप पर अभी भी भुवनेश्वर कुमार का कब्जा है।

Leave a Reply