Viral

यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड, बिजली कटौती के बाद गिरी गाज

Power Crisis: उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती मामले पर बड़ा एक्शन हुआ है. यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के एमडी मयूर माहेश्वरी ने दो लोगों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है. अधिशासी अभियंता पारेषण गाजियाबाद राहुल को निलंबित कर दिया गया है. अधिशासी अभियंता पारेषण पश्चिम राहुल को निलंबित करने के बाद मेरठ मुख्यालय से अटैच किया गया है. अधिशासी अभियंता पारेषण, मेरठ योगेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने कई अलग-अलग जगहों पर धरना प्रदर्शन और पावर हाउस का घेराव कर विरोध जता रहे हैं.

यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड, बिजली कटौती के बाद गिरी गाज
यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड, बिजली कटौती के बाद गिरी गाज

राज्य में हो रही बिजली कटौती पर CM योगी भी सख्त नजर आ रहे हैं. बिजली संकट को लेकर सीएम योगाी कल सुबह 10.30 बजे बड़ी समीक्षा बैठक करेंगे. यूपी में भीषण गर्मी और बिजली आपूर्ति को लेकर बैठक में चर्चा होगी. इसके अलावा फॉल्ट, ट्रिपिंग और अफसरों की जवाबदेही पर भी चर्चा होगी.

क्यों हुई कार्रवाई?

दरअसल, बीते दिनों मेरठ क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों में लगातार तकनीकी खामियां सामने आई थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई 2026 को 132 केवी मोदीनगर-2 कंकरखेड़ा लाइन ट्रिप हो गई थी, जिसकी वजह से टावर संख्या 33 और 34 के बीच कंडक्टर टूट गया. इसके अगले ही दिन 20 मई को 132 केवी मोदीनगर-2 बेदवापुर लाइन भी ट्रिप हो गई. इस दौरान टावर संख्या 8 और 9 के बीच मिड स्पैन ज्वाइंट से कंडक्टर टूटने और टावर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई. इस प्रकार कई अन्य जगहों से भी गड़गड़ी जानकारियां सामने आई हैं, जिसके बाद कार्रवाई की गई. वहीं ये माना रहा है कि और भी लोगों के खिलाफ एक्शन हो सकता है.

Khabar Monkey

सीएम करेंगे समीक्षा बैठक

वहीं राज्य के अलग-अलग जिलों में हो रही बिजली कटौती पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त हैं. सीएम योगी कल यानी रविवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में उनके साथ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और ऊर्जा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक में बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा होगी. साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply