DharamViral

आरती से लेकर दीपक तक… पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना निष्फल हो जाती है आराधना!

Puja Ke Niyam: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। सच्ची श्रद्धा और सही नियमों के साथ की गई पूजा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता लेकर आती है। लेकिन कई बार लोग अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनसे पूजा का शुभ फल प्रभावित हो सकता है। पूजा के दौरान शुद्धता, सही दिशा और उचित सामग्री का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए तो पूजा निष्फल मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं पूजा के समय कौन-सी 7 गलतियों से बचना चाहिए।

Khabar Monkey

आरती से लेकर दीपक तक... पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना निष्फल हो जाती है आराधना!
आरती से लेकर दीपक तक… पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना निष्फल हो जाती है आराधना!

पूजा के समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  1. खंडित मूर्तियां: घर के मंदिर में टूटी या खंडित मूर्तियां रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसी मूर्तियों की पूजा करने से नकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है।
  2. न करें गलत फूल अर्पित:हर देवी-देवता को अलग-अलग चीजें प्रिय होती हैं। भगवान शिव और गणेश जी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए, वहीं शिव पूजा में केतकी का फूल वर्जित माना गया है।
  3. बासी फूल और जल: पूजा में हमेशा ताजे फूल और साफ जल का इस्तेमाल करना चाहिए। मुरझाए फूल या बासी सामग्री पूजा की पवित्रता को कम कर सकती है।
  4. गलत दिशा: पूजा करते समय मुख पूर्व, उत्तर या ईशान दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से बचना चाहिए।
  5. आरती न छोड़ें बीच में: आरती शुरू होने के बाद उसे अधूरा छोड़कर जाना धार्मिक दृष्टि से सही नहीं माना जाता। इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता।
  6. दीपक से जुड़ी गलती: पूजा का दीपक किसी दूसरे जलते दीपक से नहीं जलाना चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान दीपक बुझने न पाए, इसका भी ध्यान रखना जरूरी माना गया है।
  7. मन रखें शांत: पूजा के दौरान गुस्सा करना, अपशब्द बोलना या किसी की निंदा करना अशुभ माना जाता है। शांत और पवित्र मन से की गई पूजा को ही फलदायी माना गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply