SportsViral

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए FIFA भारत में प्रसारण अनुबंध के करीब, ZEE मजबूत दावेदार के तौर पर उभरा

विश्व फुटबॉल की शासी संस्था फीफा अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारत में प्रसारण करार करने के करीब है। इससे देश में खेल के सबसे बड़े इवेंट के टेलीकास्ट को लेकर महीनों से चल रही अनिश्चितता खत्म हो जाएगी। सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि फीफा ने हाल ही में दो भारतीय प्रसारणकर्ता जियोहॉटस्टार और जी नेटवर्क के एग्जीक्यूटिव के साथ मीटिंग की। जी खेलों के प्रसारण में वापसी की तैयारी में है।

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए FIFA भारत में प्रसारण अनुबंध के करीब, ZEE मजबूत दावेदार के तौर पर उभरा
फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए FIFA भारत में प्रसारण अनुबंध के करीब, ZEE मजबूत दावेदार के तौर पर उभरा

2022 वर्ल्ड कप के प्रसारणकर्ता जियो को लेकर जानकारी सामने आई है कि वह अपनी 20 मिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर टिका हुआ है। इस रेस में देर से शामिल हुआ जी अब एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरा है क्योंकि सोनी और फैनकोड ने इस रेस में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

35 मिलियन डॉलर के आसपास डील होने की उम्मीद

फीफा ने शुरू में 2026 और 2030 सत्र के प्रसारण के लिए करीब 100 मिलियन डॉल का कोटेशन दिया था, लेकिन मार्केट में कम दिलचस्पी के कारण अब उसने उम्मीदों को घटाकर करीब 35 मिलियन डॉलर कर दिया है। फाइनल डील 35 मिलियन डॉलर के आसपास होने की उम्मीद है और इसमें 2026 और 2030 के मेंस वर्ल्ड कप भी शामिल होंगे।

चीन में प्रसारण के लिए सीसीटीवी से करार

एक सूत्र ने कहा कि अनुबंध पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर होने के बाद अगले हफ्ते आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। भारत एकमात्र बड़ा मार्केट है, जिसके लिए फीफा को अभी ब्रॉडकास्टिंग राइट्स लेने हैं। पिछले हफ्ते शासी निकाय ने सीसीटीवी के साथ करार किया था ताकि वह अपना फ्लैगशिप इवेंट चीन में दिखा सके। उस डील में 2026 और 2030 के मेंस वर्ल्ड कप और 2027 और 2031 के विमेंस वर्ल्ड कप शामिल हैं।

Khabar Monkey

भारत के लिए चुनौती

भारत के लिए एक चुनौती मैचों का समय है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 104 मैचों में से लगभग 90 प्रतिशत मैच भारतीय समयानुसार आधी रात से सुबह 6 बजे के बीच खेले जाएंगे। यह प्रायोजकर्ताओं के लिए एक मुश्किल स्लॉट है, खासकर इसलिए क्योंकि भारत इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं है।

पिछली बार 480 करोड़ रुपये में सौदा हुआ था

कतर में 2022 वर्ल्ड कप के लिए कथित तौर पर लगभग 480 करोड़ रुपये ($60 मिलियन) में सौदा हुआ था। लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ने खिताब जीता था। अनुमान बताते हैं कि प्रसारणकर्ताओं को विज्ञापन राजस्व से आधा लागत भी वसूलने में मुश्किल हुई, जिससे इस बार फीफा की शुरुआती कीमत बड़े प्रसारणकर्ताओं के लिए फायदेमंद नहीं रही।

2022 में टूटे थे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी। इसकी मेजबानी यूएसए, मेक्सिको और कनाडा के पास है। इस टूर्नामेंट का भारत में लाइव प्रसारण नहीं होगा। जबकि 2022 में इसकी व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड टूटे थे।

Leave a Reply