EntertainmentViral

HJTIHH Trailer: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन, फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स इस मूवी का ट्रेलर बीते दिन 22 मई को रिलीज करने वाले थे, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया। वहीं, अब आज 23 मई को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कॉमेडी से भरपूर है। बता दें कि इस मूवी में वरुण के साथ-साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी लीड रोल प्ले करते हुए नजर आने वाली हैं।

HJTIHH Trailer: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन, फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
HJTIHH Trailer: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन, फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म में कॉमेडी के अलावा ट्विस्ट और कन्फ्यूजन का भी जबरदस्त डोज मिलने वाला है। कुछ लोगों ने तो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर देख कर ही इसे हिट बता दिया, तो कुछ कह रहे हैं कि ये अक्षय कुमार की फिल्म ‘गरम मसाला’ का अपडेटेड वर्जन लग रहा है। चलिए आपको भी बताए कि वरुण की फिल्म के ट्रेलर में क्या देखने को मिला।

यह भी पढ़ें:

क्या दिखाया गया है ट्रेलर में

3 मिनट 15 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन और मृणाल ठाकुर से होती है। मृणाल ने फिल्म में अभिनेता की पत्नी का किरदार निभाया है। इसके बाद दोनों कोर्ट में पहुंच जाते हैं, जहां पता चलता है कि वरुण धवन पिता बनना चाहते हैं, लेकिन मृणाल तैयार नहीं है। दूसरी तरफ अभिनेता की मुलाकात  पूजा हेगड़े से होती है और दोनों का अफेयर शुरू हो जाता है।

वरुण को झटका तब लगता है, जब उसे पता चलता है कि मृणाल और पूजा दोनों प्रेगनेंट हैं। इसके बाद ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर लोडिंग।” दूसरे ने लिखा, “पुराने वरुण वापस आ रहे हैं।” तीसरे ने लिखा, “मौनी रॉय की एंट्री की उम्मीद नहीं थी।”

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कास्ट

‘है जवानी तो इश्क होना है’ थिएटर्स में 5 जून को रिलीज होने वाली है। इसमें वरुण, पूजा और मृणाल के अलावा मौनी रॉय, राकेश बेदी, अली असगर, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, मनीष पॉल और जिम्मी शेरगिल समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply