HealthViral

पेट की जलन और ‘लू’ का देसी इलाज है कच्चा आम, सिर्फ स्वाद नहीं सेहत में भी हो सकता है बदलाव, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

गर्मी शुरू होते ही बाजारों में कच्चे और पके आम की बहार आ जाती है। आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन गर्मियों में कच्चा आम यानी कैरी सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। कच्चे आम का इस्तेमाल लोग चटनी, पना, सलाद और अचार के रूप में करते हैं। खास बात यह है कि यह शरीर को गर्मी से बचाने और डिहाइड्रेशन रोकने में मदद कर सकता है। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और Bimal Chhajer के मुताबिक, गर्मियों में कच्चा आम शरीर के लिए नेचुरल कूलिंग फूड की तरह काम करता है। उन्होंने बताया कि कैरी में विटामिन C, फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्युनिटी मजबूत करने और शरीर में पानी की कमी रोकने में मदद कर सकते हैं।

पेट की जलन और ‘लू’ का देसी इलाज है कच्चा आम, सिर्फ स्वाद नहीं सेहत में भी हो सकता है बदलाव, एक्सपर्ट से जानिए फायदे
पेट की जलन और ‘लू’ का देसी इलाज है कच्चा आम, सिर्फ स्वाद नहीं सेहत में भी हो सकता है बदलाव, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

कच्चे आम में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

कच्चे आम में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम मौजूद होता है जो सेहत के लिए बहुत उपयोगी है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को गर्मियों में हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

15 दिन तक कच्चा आम खाने से क्या फायदे हो सकते हैं?
 
डिहाइड्रेशन से होगा बचाव

गर्मी में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। कच्चे आम में मौजूद पोटैशियम और मिनरल्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। Food Chemistry में प्रकाशित शोध के अनुसार, कच्चा आम पसीने के जरिए बाहर निकलने वाले सोडियम क्लोराइड और आयरन की कमी को तुरंत पूरा करता है। यही कारण है कि इसे नेचुरल ‘री-हाइड्रेटिंग एजेंट’ माना जाता है।

लू से बचाने में मददगार

गर्म हवाओं और तेज धूप से बचाव के लिए कच्चे आम का पना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद कर सकता है। कच्चे आम में विटामिन C और पेक्टिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो पसीने के माध्यम से शरीर से निकलने वाले सोडियम क्लोराइड और आयरन की कमी को पूरा करता है। यह इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

कच्चे आम में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। शोध बताते हैं कि 100 ग्राम कच्चा आम आपकी दैनिक विटामिन C की जरूरत का 80-100% तक पूरा कर सकता है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं (WBCs) को सक्रिय करता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं।

Khabar Monkey

पाचन रहता है बेहतर

फाइबर से भरपूर कच्चा आम कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इसकी चटनी या सलाद पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार मानी जाती है। कच्चे आम में ‘पेक्टिन’ (Pectin) नामक घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। रिसर्च के अनुसार, पेक्टिन आंतों की सफाई में मदद करता है और पित्त (Bile) के स्राव को उत्तेजित करता है। इससे भोजन का पाचन तेज होता है और पुरानी कब्ज में राहत मिलती है।

शरीर को मिलती है इंस्टेंट एनर्जी

कच्चा आम शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है। गर्मी में कमजोरी और थकान महसूस होने पर इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।

हार्ट हेल्थ को मिलती है सपोर्ट

एक्सपर्ट के अनुसार, कच्चे आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मंगिफेरिन (Mangiferin) नाम का एक दुर्लभ और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। Journal of Pharmacy and Pharmacology में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगिफेरिन हृदय की कोशिकाओं को सूजन (Inflammation) और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में भी सहायक पाया गया है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में साझा किए गए सुझाव और जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए हैं। हर व्यक्ति का शरीर और उसकी मेडिकल कंडीशन अलग होती है, इसलिए किसी भी घरेलू नुस्खे, डाइट या सप्लीमेंट को आज़माने से पहले संबंधित डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply