Viral

ITBP के जवान देख कानपुर पुलिस की बंधी घिग्घी,घेर लिया पुलिस कमिश्नरेट का ऑफिस

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के दफ्तर को आईटीबीपी (ITBP) के हथियारबंद कमांडोज ने पूरी तरह घेर लिया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला आईटीबीपी के एक जवान की मां का हाथ काटने की दिल दहला देने वाली घटना से जुड़ा है। पुलिस की कथित निष्क्रियता और मामले में कार्रवाई न होने से नाराज आईटीबीपी के जवानों ने कमिश्नर ऑफिस में डेरा डाल दिया है।

Khabar Monkey

ITBP के जवान देख कानपुर पुलिस की बंधी घिग्घी,घेर लिया पुलिस कमिश्नरेट का ऑफिस
ITBP के जवान देख कानपुर पुलिस की बंधी घिग्घी,घेर लिया पुलिस कमिश्नरेट का ऑफिस

कमांडेंट समेत भारी फोर्स मौके पर
आईटीबीपी के कमांडेंट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हथियारबंद जवान सीपी ऑफिस पहुंच गए और पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया। जवानों के इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए प्रशासन ने तुरंत सीएमओ (CMO) की टीम और वरिष्ठ डॉक्टरों को कमिश्नरेट ऑफिस बुलाया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी जवान की मां के साथ हुई गंभीर हिंसा और हाथ काटे जाने की घटना के बाद से ही परिवार न्याय की गुहार लगा रहा था। आरोप है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिसके विरोध में जवानों ने यह कड़ा कदम उठाया है। फिलहाल, आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जवानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कमिश्नरेट ऑफिस के बाहर भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply