HealthViral

वजन होगा कंट्रोल, डाइजेशन भी दुरुस्त, रसोई में रखे मसालों से बना ये 1 चम्मच चूर्ण खाएं

डाइजेशन अगर सही हो तो इससे आप जो भी खाते हैं उसका पूरा पोषण शरीर को अच्छी तरह से मिल पाता है. खाना अगर सही से पचे तो आप पेट दर्द, ब्लोटिंग, हार्टबर्न जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं. जब न्यूट्रिएंट्स सही तरह से हमारे शरीर में ऑब्जर्व होते हैं तो इससे आपकी बॉडी के फंक्शन सही तरह से चल पाते हैं. जिन लोगों का पाचन सही न रहता हो उन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं जैसे इम्यूनिटी वीक होने की वजह से बीमार हो जाना. भारतीय घरों में हमेशा से ही छोटी-छोटी सेहत से जुड़ी दिक्कतों के लिए दवा की बजाय देसी चीजों पर ध्यान दिया जाता है. ऐसा ही एक देसी चूर्ण है जो आप घर के मसालों से बनाकर तैयार कर सकते हैं. ये आपके डाइजेशन को अच्छा करेगा और साथ ही वजन कम करने में भी सहायक है.

वजन होगा कंट्रोल, डाइजेशन भी दुरुस्त, रसोई में रखे मसालों से बना ये 1 चम्मच चूर्ण खाएं
वजन होगा कंट्रोल, डाइजेशन भी दुरुस्त, रसोई में रखे मसालों से बना ये 1 चम्मच चूर्ण खाएं

हमारे घर की रसोई में ही कई ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हमें सही जानकारी नहीं होती है. ये इनग्रेडिएंट्स औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और हमारी कई छोटी हेल्थ प्रॉब्लम में राहत दिलाने का काम करते हैं. फिलहाल जान लेते हैं इस पाउडर की रेसिपी और इसे खाने का तरीका.

एक्सपर्ट ने शेयर किया ये चूर्ण

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इस चूर्ण या पाउडर की रेसिपी बताई है साथ ही उन्होंने इसे खाने का तरीका भी शेयर किया है. उन्होंने इस चूर्ण को अलग-अलग तरीकों से सेवन करने के बारे में भी बताया है और फायदे भी शेयर किए हैं.

क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?

2 छोटी चम्मच सौंफ, 2 छोटी चम्मच मेथी दाना, 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटी चम्मच काला नमक.

Khabar Monkey

Getty Images

कैसे बनाएं पाउडर?

सौंफ और मेथी दाना को पीस लें. इसके बाद इसमें हरी इलायची का पाउडर और काला नमक मिलाएं. इसे आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें.

खाने का तरीका

आपके अगर वजन कम करना है या फिर अक्सर खाना खाने के बाद एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या हो जाती है तो आप खाना खाने से पहले इस चूर्ण को आधा चम्मच खा सकते हैं.

दूसरा तरीका है कि अगर आपको खाना खाने के बाद ब्लोटिंग (पेट में भारीपन), गैस का दर्द और खाने के बाद भी भूख लगने की समस्या रहती है तो आप खाना खाने के बाद ये पाउडर आधा चम्मच ले सकते हैं.

फायदे क्या होंगे?

ये चूर्ण रोजाना लेने से आपको ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है. इससे आपकी गट मूवमेंट बेहतर होगी, जिससे खाना सही से पचता है और एसिड रिफलक्स की समस्या भी कम होती है. ये आपकी भूख को भी बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में हेल्पफुल है यानी ये अनहेल्दी क्रेविंग्स को कम करने में मदद करेगा. इससे आप वेट भी मैनेज कर पाएंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply