Viral

सरयू नदी में नहाते समय डूबे तीन किशोर, एक सुरक्षित, दो की तलाश जारी

देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे ये तीनों दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक किशोर की जान तो बच गई, लेकिन दो अन्य किशोर अभी भी लापता हैं।

सरयू नदी में नहाते समय डूबे तीन किशोर, एक सुरक्षित, दो की तलाश जारी
सरयू नदी में नहाते समय डूबे तीन किशोर, एक सुरक्षित, दो की तलाश जारी

मोहन सेतु के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बरहज क्षेत्र के जय नगर के रहने वाले अर्पित राजभर, अमन राजभर और उनका एक साथी मोहन सेतु के पास सरयू नदी में स्नान करने गए थे। नहाते समय अचानक वे गहरे पानी की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने डूबते हुए देख शोर मचाया और किसी तरह एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, अर्पित और अमन गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए।

Khabar Monkey

NDRF चला रही सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती दौर में स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन कामयाबी न मिलने पर NDRF की टीम को बुलाया गया। फिलहाल, NDRF के जवान नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हादसे के बाद से लापता किशोरों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply