इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के लीग चरण में तीन मैच बाकी हैं और तीनों मैच प्लेऑफ की लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। शनिवार (23 मई) को पंजाब किंग्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच करो या मरो का होगा। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी हाल में यह मैच जीतना होगा।

पहले 7 मैच में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स टीम लगातार 6 मैच हारी है। इससे उसका प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बिगड़ गया है। उसके 13 मैच में 13 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स से हार गई तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के पहले से ही 14 अंक हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के भी 15 अंक हो सकते हैं।
| # | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | NRR | स्थिति |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | RCB | 14 | 9 | 4 | 18 | +0.78 | क्वालिफाई |
| 2 | GT | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.69 | क्वालिफाई |
| 3 | SRH | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.52 | क्वालिफाई |
| 4 | RR | 13 | 7 | 6 | 14 | +0.08 | रेस में |
| 5 | PBKS | 13 | 6 | 6 | 13 | +0.23 | रेस में |
| 6 | KKR | 13 | 6 | 6 | 13 | +0.01 | रेस में |
| 7 | CSK | 14 | 6 | 8 | 12 | -0.34 | बाहर |
| 8 | DC | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.87 | रेस में |
| 9 | MI | 13 | 4 | 9 | 8 | -0.51 | बाहर |
| 10 | LSG | 13 | 4 | 9 | 8 | -0.70 | बाहर |
जीतने वाला — सीधे फाइनल
हारने वाला — बाहर
जीतने वाला — फाइनल में
IPL 2026 चैंपियन
Khabar Monkey
सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर खेलना होगा
राजस्थान की टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है। लीग स्टेज के आखिरी मैच में उसे मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। प्लेऑफ में तीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहुंच गई हैं। तीनों के 18-18 अंक हैं। ऐसे में क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होगी। सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर खेलना होगा।
IPL प्लेऑफ का गणित: 24 मई की रात में तय होगी चौथी टीम
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज में 4 मैच बाकी हैं। राजस्थान रॉयल्स के 14 अंक हैं। वह प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे मजबूत दावेदार है। लीग स्टेज के आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। ।





