सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी को आखिरी लीग मैच में 55 रन से हरा दिया। आरसीबी के लिए इस टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने संघर्षभरी अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। हैदराबाद की ये 14 मैचों में 9वीं जीत रही जबकि आरसीबी की ये 14 मैचों में 5वीं हार रही। हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका इशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारी ने निभाई। इशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 67वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 256 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए।
Indian Premier League, 2026
Sunrisers Hyderabad
255/4 (20.0)
Royal Challengers Bengaluru
200/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 67 )
Sunrisers Hyderabad beat Royal Challengers Bengaluru by 55 runs
अभिषेक, इशान क्लासेन के अर्धशतक
हैदराबाद के ओपनर हेड ने आरसीबी के खिलाफ 16 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 56 रन बनाकर आउट हो गए। इशान ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और ये उनके इस सीजन का छठा अर्धशतक भी रहा। इशान ने 46 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली जबकि नितिश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए और नाबाद रहे। क्लासेन ने भी 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 51 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी के लिए रसिक सलाम को 2 जबकि क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
Khabar Monkey
रजत पाटीदार ने खेली 56 रन की पारी
कोहली ने ओपन करते हुए 15 रन की पारी खेली जबकि वेंकटेश अय्यर 44 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडीक्कल 21 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। रजत पाटीदार ने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया और 56 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पंड्या 41 रन जबकि टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 जबकि शाकिब हुसैन और ट्रैविस हेड ने एक-एक विकेट लिए।
आरसीबी ने किया एक बदलाव
इस मैच के लिए हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि आरसीबी ने अपने अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किया। आरसीबी के ओपनर जैकब बेथेल टीम से बाहर हुए जबकि कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हुई।
आरसीबी की प्लेइंग 11
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट प्लेयर- टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।
हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।





