Viral

नोएडा में SSC भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल का भंडाफोड़, STF ने ‘सॉल्वर गैंग’ को दबोचा

नोएडा: उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (STF) ने नोएडा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर चल रहे नकल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की टीम ने परीक्षा केंद्र पर अचानक छापा मारकर सर्वर में सेंधमारी (हैकिंग) के जरिए कराई जा रही ऑनलाइन नकल को रंगे हाथों पकड़ा। यह परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), एसएसएफ (SSF) और असम राइफल्स में भर्ती के लिए आयोजित की जा रही थी।

Khabar Monkey

नोएडा में SSC भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल का भंडाफोड़, STF ने ‘सॉल्वर गैंग’ को दबोचा
नोएडा में SSC भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल का भंडाफोड़, STF ने ‘सॉल्वर गैंग’ को दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार, यह शातिर गैंग परीक्षा सेंटर के सिस्टम को हैक कर लेता था और सेंटर के ठीक बाहर बैठे सॉल्वर कंप्यूटर स्क्रीन को रिमोट एक्सेस पर लेकर अभ्यर्थियों की ऑनलाइन मदद कर रहे थे। एसटीएफ ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से प्रदीप चौहान, अरुण कुमार, संदीप भाटी, निशांत राघव, अमित राणा, शाकिर मलिक और विवेक राणा नाम के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह सॉल्वर गैंग परीक्षा पास कराने के एवज में एक अभ्यर्थी से करीब 4 लाख रुपये की मोटी रकम वसूल रहा था। पकड़े गए आरोपियों में से एक शाकिर मलिक खुद एक छात्र बताया जा रहा है, जो इस रैकेट में शामिल था। एसटीएफ ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस और एसटीएफ की टीमें इस गैंग के पूरे नेटवर्क, परीक्षा सेंटर प्रबंधन की मिलीभगत और इस फर्जीवाड़े का लाभ उठाने वाले अन्य अभ्यर्थियों की संलिप्तता की गहराई से जांच कर रही हैं।

Leave a Reply