आजकल बढ़ता वजन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानियों में से एक बन चुका है. बिजी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण तेजी से वजन बढ़ने लगता है. ऐसे में कई लोग जल्दी वेट लॉस करने के लिए अलग-अलग डाइट और सुपरफूड्स का सहारा लेते हैं. इन्हीं सुपरफूड्स में चिया सीड्स का नाम भी काफी तेजी से लोकप्रिय हुआ है. छोटे-छोटे दिखने वाले ये बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और वजन घटाने में मददगार माने जाते हैं.

चिया सीड्स को आमतौर पर भिगोकर ही खाया जाता है. कुछ लोग पानी में चिया सीड्स को डालकर इसे पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के लिए चिया सीड्स को सिर्फ पानी में डालकर पीना काफी नहीं है. वेट लॉस करने के लिए चिया सीड्स को सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है. चलिए जानते हैं इसे खाने का सही तरीका क्या है.
पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये बीज
चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि इन्हें खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग की समस्या कम हो सकती है.अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चिया सीड्स को दही के साथ खाना फायदेंमद साबित हो सकता है.
Khabar Monkey
चिया सीड्स खाने का सही तरीका
आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि अगर आपको वेट लॉस करना है तो चिया सीड्स को दही में मिलाकर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है. दही में मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं तथा मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं. जब चिया सीड्स दही में फूल जाते हैं, तो यह मिश्रण हल्का लेकिन पेट भरने वाला बन जाता है, जिससे कैलोरी कम लेने में मदद मिलती है. नियमित रूप से संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से वजन नियंत्रित रखने और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में फायदा मिल सकता है.
चिया सीड्स के क्या-क्या हैं फायदे
चिया सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाने, लंबे समय तक पेट भरा रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं. चिया सीड्स शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने और दिल की सेहत को सपोर्ट करने में भी बेनिफिशियल होते हैं. इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रखने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी सहायता मिल सकती है.





