DharamViral

इस्लाम में जादू टोना करना कैसा है, नबी का फरमान सुन लें

इस्लाम में जादू टोना करना कैसा है, नबी का फरमान सुन लें

दुनिया में इस्लाम एक ऐसा मजहब है जो एक अल्लाह के अलावा हर शक्ति को सिरे से नकार देता है। जादू टोने को लेकर भी मुसलमानों की यही राय है कि ये सब गलत अमल है। इस्लाम में जादू टोने को लेकर सख्त हुक्म है। जो बंदा किसी दूसरे बंदे पर काला जादू टोना टोटका करता है तो उस पर खुदा की लानत है। मौत के बाद उसके साथ कब्र में सख्ती की जाती है। कई मुस्लिम रंजिश और नफरत के चलते जादू टोना करते हैं। ऐसा करने से वे ईमान से खारिज हो जाते हैं। तो चलिए हम यहां पर आपको बताएंगे कि इस्लाम में जादू टोना करना (Islam me Jadu) कैसा है। युवा मुस्लिम इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई एक बंदा भी अगर जादू टोने की बुराई से वाकिफ हो गया तो आपकी आखिरत संवर जाएगी।

इस्लाम में जादू (Islam me Jadu Karna) को बुरा अमल बताया गया है। मुसलमानों के लिए जादू टोना करना हराम है। जादू करने वाला और करवाने वाला दोनों ही जहन्नम में जाएंगे। इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और से मदद या करिश्मे की उम्मीद रखना शिर्क है। पैगंबर साहब के दौर में अरब में जादू का प्रचलन था। लोग शैतान की मदद से काला जादू करते थे। इस्लाम में जादू करने वाले बंदे की कोई इबादत कुबूल नहीं होती है। अल्लाह हमें जादू टोने से दूर रहने की तौफीक अता फरमाएं।

नबी भी जादू का शिकार हुए थे

हमारे नबी हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर भी एक यहूदी ने जादू करा दिया था। जिस से नबी ए करीम बहुत बीमार पड़ गए थे। अल्लाह ने क़ुरान की सूरत सूरा ए फलक और सूरा ए नास को नाजिल किया। जिस को हुजूर पढ़ते गए और जादू खत्म हो गया। नबी का फरमान है कि जादू टोने (Islam me Jadu Karna) से बचो क्योंकि ये शैतान की गुलामी की अलामत है। सच्चा और नेक मुसलमान कभी भी जादू टोने में यकीन नहीं रखता है।

कुरान में जादू टोने का इलाज

कुरान मजीद में हर मसले का हल मौजूद है। जादू टोने का इलाज भी कुरानी आयात से किया जा सकता है। सूरह बकरा जो कि कुरान की सबसे बड़ी सूरत है। इसे लगातार 40 दिन तक घर में पढ़ाएं तो इंशाअल्लाह जादू के असरात खत्म हो जाएंगे। साथ ही हर वक्त सूरह फलक, सूरह नास और सूरह इख्लास तीनों सूरतों को पढ़कर दम करते रहे। अल्लाह के करम से हर तरह का जादू टोना खत्म हो जाएगा। अल्लाह हमें जादू टोने (Islam me Jadu Karna) से बचने की तौफीक अता फरमाएँ। खासकर युवा मुस्लिमों के बीच में ये पोस्ट जमकर शेयर करें।

Leave a Reply