BusinessViral

अन्नपूर्णा योजना की पूरी ए-टू-जेड डिटेल: जानिए कौन है पात्र, कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और ‘लक्ष्मी भंडार’ के लाभार्थियों का अब क्या होगा?

पश्चिम बंगाल सरकार ने इस हफ्ते अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दे दी है. यह योजना महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देने वाली लक्ष्मी भंडार योजना की जगह लेगी और अगले महीने से लागू हो जाएगी.

अन्नपूर्णा योजना की पूरी ए-टू-जेड डिटेल: जानिए कौन है पात्र, कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और ‘लक्ष्मी भंडार’ के लाभार्थियों का अब क्या होगा?
अन्नपूर्णा योजना की पूरी ए-टू-जेड डिटेल: जानिए कौन है पात्र, कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और ‘लक्ष्मी भंडार’ के लाभार्थियों का अब क्या होगा?

राज्य सचिवालय नबन्ना में कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 1 जून से महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने वाली अन्नपूर्णा योजना शुरू की जाएगी. इसके साथ ही सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा को भी मंजूरी दी गई है.

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.

योजना के तहत कितनी मिलेगी मदद?

अन्नपूर्णा योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये दिए जाएंगे. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना में महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता मिलती थी.

कौन कर सकता है आवेदन?

25 से 60 साल की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं. हालांकि कुछ शर्तें भी तय की गई हैं.

  • महिला स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए
  • उसे वेतन या पेंशन नहीं मिल रही हो
  • वह आयकरदाता नहीं होनी चाहिए

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने यह भी कहा कि जिन महिलाओं ने CAA के तहत नागरिकता के लिए आवेदन किया है या वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ट्रिब्यूनल का रुख किया है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा.

आवेदन कैसे होगा?

सरकार 1 जून से एक खास ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगी, जहां नई आवेदक महिलाएं आवेदन कर सकेंगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की जांच सरकारी या कोलकाता नगर निगम के अधिकृत अधिकारी करेंगे.

पैसा कैसे मिलेगा?

योजना 1 जून से लागू होगी. सरकार DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम के जरिए लाभार्थी के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे पैसे भेजेगी.

Khabar Monkey

लक्ष्मी भंडार योजना वालों का क्या होगा?

लक्ष्मी भंडार योजना की मौजूदा लाभार्थियों को अपने आप अन्नपूर्णा योजना में शामिल कर दिया जाएगा.हालांकि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हट चुके हैं, मृत्यु हो चुकी है, दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं या डुप्लीकेट पाए गए हैं, उन्हें बाहर किया जा सकता है.सरकार ने साफ किया है कि भविष्य में भी मृत या स्थानांतरित लाभार्थियों के नाम नियमित रूप से हटाए जाते रहेंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply