SportsViral

IPL Playoffs 2026: पहले क्वालीफायर में होगी RCB vs GT की भिड़ंत, SRH को खेलना पड़ेगा एलिमिनेटर मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब सभी का ध्यान प्लेऑफ मुकाबलों को लेकर है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में 22 मई को खेले गए लीग स्टेज के मुकाबले के परिणाम ने क्वालीफायर मैचों की काफी तस्वीर साफ कर दी है। इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 55 रनों से अपने नाम तो किया लेकिन वह टॉप-2 पोजीशन पर खत्म करने में कामयाब नहीं हो सकी, जिसके साथ ही पहला क्वालीफायर मुकाबला अब 26 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला जाएगा।

IPL Playoffs 2026: पहले क्वालीफायर में होगी RCB vs GT की भिड़ंत, SRH को खेलना पड़ेगा एलिमिनेटर मुकाबला
IPL Playoffs 2026: पहले क्वालीफायर में होगी RCB vs GT की भिड़ंत, SRH को खेलना पड़ेगा एलिमिनेटर मुकाबला

आरसीबी ने 18 अंकों के साथ टॉप पर किया खत्म

आईपीएल 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह 14 मुकाबलों में से 9 को जीतने में कामयाब रहे और 18 अंकों के साथ टॉप पर खत्म किया। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 18-18 अंकों के साथ लीग स्टेज का अंत किया लेकिन आरसीबी बेहतर नेट रनरेट के साथ जहां पहली पोजीशन पर रही तो वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस और तीसरे नंबर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम।

Khabar Monkey

खबर में अपडेट जारी है…

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply