Monday, February 23, 2026
PoliticsViral

अभी-अभी : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर आई बुरी खबर, एम्स में भर्ती….

अभी-अभी : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर आई बुरी खबर, एम्स में भर्ती….

शिमला:  हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत खराब होने की वजह से उनको एम्स अस्पताल ले जाया गया है, जहां अभी उनका उपचार चल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पेट में दर्द होने की वजह से उनको अस्पताल ले जाना पड़ा है. आधिकारिक रूप से एम्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. मीडिया बुलेटिन का इंतजार करना होगा. फिलहाल मुख्यमंत्री एम्स में ही उपचार करा रहे हैं.

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री आज दिल्ली में ही रहेंगे. रविवार को शिमला लौटने की उम्मीद है. सुक्खू कैबिनेट के मंत्री भी दिल्ली से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए लौट आए हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली गए हुए थे. सभी 19 फरवरी से दिल्ली में हैं. 20 फरवरी को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दे पर चर्चा की बात सामने आई. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष से आरडीजी अनुदान बंद किए जाने से हिमाचल प्रदेश की गड़बड़ाई वित्तीय हालत पर चर्चा. अमेरिकी डील से सेब बागवानों को होने वाले नुकसान पर भी चर्चा की गई.

Leave a Reply