SportsViral

IPL 2026 Points Table: गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका; वैभव से छिनी ऑरेंज कैप, साई सुदर्शन ने मारी बाजी

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस को दो अंक मिले और इस टीम को कुल 18 अंक हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराने के बाद गुजरात टाइटंस अब भी अंकतालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

IPL 2026 Points Table: गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका; वैभव से छिनी ऑरेंज कैप, साई सुदर्शन ने मारी बाजी
IPL 2026 Points Table: गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका; वैभव से छिनी ऑरेंज कैप, साई सुदर्शन ने मारी बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पहले स्थान पर है। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में 7वें नंबर पर कायम है। उसके 14 मैचों में कुल 12 अंक हैं, लेकिन वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में 84 रन की पारी खेलने वाले अब ऑरेंज कैप धारी हो गए हैं।

Khabar Monkey

ऑरेंज कैप की रेस में अब शुभमन गिल दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 64 रन बनाए थे वहीं वैभव सूर्यवंशी अब तीसरे नंबर पर चले गए। चौथे नंबर पर अब मिचेल मार्श हैं जबकि पांचवें स्थान पर हेनरिक क्लासेन हैं। पर्पल कैप अब भी भुवनेश्वर कुमार के नाम पर ही है जबकि कगिसो रबाडा दूसरे और 21 विकेट लेकर अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं।

गुजरात टाइटंस और सीएसके मैच के बाद अंकतालिका

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी (Q) 13 9 4 18 1.065
गुजरात टाइटंस (Q) 14 9 5 18 0.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 16 0.35
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 14 0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 13 0.227
केकेआर 13 6 6 13 0.011
सीएसके (E) 14 6 8 12 -0.345
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871
मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 8 -0.51
लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 13 4 9 8 -0.702

गुजरात टाइटंस और सीएसके मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 14 14 638 49.08 157.92 62 29
शुभमन गिल 13 13 616 47.38 161.68 57 30
वैभव सूर्यवंशी 13 13 579 44.54 236.33 50 53
मिचेल मार्श 13 13 563 43.31 163.19 51 36
हेनरिक क्लासेन 13 13 555 50.45 155.9 44 25
गेंदबाज मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 13 51 306 24 16.38 393 1 0
कगिसो रबाडा 14 53.4 322 24 20.54 493 0 0
अंशुल कंबोज 14 50.2 302 21 25.24 530 0 0
राशिद खान 14 47.5 287 19 21.95 417 1 0
जोफ्रा आर्चर 13 48 288 18 24.39 439 0 0

साई सुदर्शन ने तोड़ा संजू, बटलर, श्रेयस का रिकॉर्ड; सहवाग समेत 4 बल्लेबाजों की खास लिस्ट में हुए शामिल

साई सुदर्शन ने अपनी टीम के लिए सीएसके के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और इस सीजन में लगातार 50 प्लस स्कोर बनाकर सहवाग समेत तीन खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए।

Leave a Reply