चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी कब वापसी करेंगे इसका फैसला यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज स्वयं करेगा। 44 वर्षीय धोनी पैर में चोट लगने के कारण आईपीएल के इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए, लेकिन सिमंस ने कहा कि उन्होंने नेट पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया।

सिमंस से पूछा गया कि क्या धोनी अगले साल के लिए उपलब्ध रहेंगे, उन्होंने कहा, ‘आप यह सवाल मुझसे पूछ रहे हैं? उनके पांव में चोट लगी थी,जिससे उन्हें दौड़ने में बहुत दिक्कत हो रही थी और इसलिए वह नहीं खेल पाए। नेट पर अभ्यास के दौरान वह इस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे जैसा वह पहले किया करते थे। लेकिन मैं हमेशा कहता रहा हूं कि इसका फैसला स्वयं धोनी ही करेंगे ही कि वह कब खेलने के लिए तैयार हैं और उनकी वापसी के लिए सही समय क्या है।’
Khabar Monkey
व्यक्तिगत नहीं बल्कि टीम के हित में फैसला
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि धोनी हमेशा व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर टीम के हित को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें पता है कि वह फिट नहीं हैं तो वह नहीं खेलेंगे, लेकिन अगर वह फिट होते हैं तो वह जरूर खेलेंगे। वह व्यक्तिगत नहीं बल्कि टीम के हित में फैसला करेंगे। उनके खेलने से टीम को फायदा मिलेगा।’
फील्डिंग अच्छी नहीं रही
सिमंस ने स्वीकार किया कि उनकी टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही जबकि इस विभाग में कड़ी मेहनत की गई थी। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी-अभी मैथ्यू हेडन से इसी बारे में बात कर रहा था। हमने इस साल फील्डिंग का काफी अभ्यास किया। मुझे लगता है कि पूरे टूर्नामेंट में हमने कुछ अविश्वसनीय कैच लिए लेकिन कुछ आसान कैच भी छोड़े। टीम इससे सीख लेकर कैसे आगे बढ़ती है इसका फैसला फील्डिंग कोच करेंगे, लेकिन हमने इस साल अपनी फील्डिंग पर काफी मेहनत की है। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन फिर भी हम कुछ शानदार कैच लेते हैं और फिर कुछ आसान कैच छोड़ देते हैं जिससे हैरानी होती है।’
सीएसके को गुजरात टाइटंस से 89 रन से हार मिली
सीएसके को गुजरात टाइटंस से 89 रन से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह से उसने 12 अंकों के साथ अपने अभियान का समापन किया। सिमंस ने कहा कि इस सत्र में सीएसके के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू टीम के अंदर संतुलन और व्यक्तिगत भूमिकाओं के बारे में बढ़ती समझ रहा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कई सकारात्मक पहलू रहे। हमने एक टीम के रूप में खुद को समझना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि आईपीएल जीतने का यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना संतुलन सही रखें, आपके पास एक ऐसी टीम हो जो खुद को संभाल सके और आपके बदलाव मैच से काफी पहले किए जाएं। मुझे यह भी पता है कि इस टूर्नामेंट से हमें एक इकाई के रूप में खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है। यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।’
गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका
गुजरात ने इस सीजन के 66वें मैच में सीएसके को 89 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद गुजरात और सीएसके की टीम अंकतालिका में इस स्थान पर है। वहीं इस मैच के बाद वैभव से ऑरेंज कैप छिन गया और साई सुदर्शन ने बाजी मार ली। ।





